{"_id":"115a8084-c216-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sreesanth-paied-2-lakhs-in-cash-after-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मई को 2 लाख की नगद खरीदारी की थी श्रीसंत ने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
15 मई को 2 लाख की नगद खरीदारी की थी श्रीसंत ने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार श्रीसंत ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने एक ही दिन में लगभग 2 लाख रुपये की खरीदारी की और वह भी नगद भुगतान के साथ।
दूसरी ओर, अल्पेश नाम के एक शख्स को भी आज मुंबई में गिरफ्तार किया गया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह सभी बुकीज के संपर्क में था। उसके पास से एक करोड़ 38 लाख रुपये भी बरामद किया गया।
स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
श्रीसंत को मोहाली में 9 मई को हुए मैच के बाद टीम से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें शेष मैचों के लिए अपनी टीम से बाहर कर दिया था और उनका भुगतान भी कर दिया था।
विज्ञापन
टीम 15 मई को मैच खेलने मुंबई पहुंची तो श्रीसंत भी अपने खर्चे से मुंबई पहुंच गए। अपनी गिरफ्तारी से एक दिन पूर्व उन्होंने मुंबई में जमकर खरीदारी की।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि श्रीसंत ने खुलासा किया कि उन्होंने 15 मई को मुंबई में 1 लाख 95 हजार रुपये की खरीदारी की थी। सारा भुगतान नगद रूप से किया। पुलिस ने बताया कि श्रीसंत ने फिक्सिंग से मिले पैसे से एक ब्लैकबेरी फोन भी खरीदा जिसे अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि जयपुर की रहने वाली गर्लफ्रेंड का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है।
इससे पूर्व गिरफ्तार एक अन्य क्रिकेटर अजित चंडीला के बारे में कहा गया था कि उसने एक लाख रुपये के दो चश्मे खरीदे। साथ ही ढाई लाख की महंगी जींस भी खरीदी थी।