फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth leads Kerala to win with first five-wicket haul in close to 15 years

विजय हजारे ट्रॉफी: श्रीसंत ने 15 साल में पहली बार मारा 'पंजा', क्रुणाल पंड्या ने खेली तूफानी पारी, जानें बाकी मैचों के नतीजे

Mon, 22 Feb 2021 09:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 22 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
sreesanth leads Kerala to win with first five-wicket haul in close to 15 years
श्रीसंत

स्पॉट फिक्सिंग मामले में लगे प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। श्रीसंत ने लिस्ट ए क्रिकेट में 15 साल में पहली बार पांच विकेट लिए। श्रीसंत के पांच विकेट के दम पर केरल ने ग्रुप सी के मैच में उत्तर प्रदेश को तीन विकेट से हराया। उत्तर प्रदेश ने 49.4 ओवर में 283 रन बनाए। जवाब में केरल ने 48.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केरल की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 55 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली। 37 साल के श्रीसंत का आईपीएल 2021 नीलामी की अंतिम सूची में चयन नहीं हुआ था। भारत के लिएये 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 खेल चुके श्रीसंत ने आठ साल में पहला लिस्ट ए मैच खेलते हुए 65 रन देकर पांच विकेट लिए।  

विज्ञापन


कर्नाटक ने बिहार को 267 रन से हराया
अन्य मैचों में कर्नाटक ने बिहार को 267 रन से हराया। कप्तान आर समर्थ ने 144 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 158 रन बनाए जबकि देवदत्त पडीक्कल ने 98 गेंद में 97 रन बनाये जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। कर्नाटक के तीन विकेट पर 354 रन के जवाब में बिहार की टीम 87 रन पर आउट हो गई। वहीं रेलवे ने ओडिशा को आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


रेलवे ने ओडिशा को आठ विकेट से हराया
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा ने 49.3 ओवर्स में 230 रन बनाए। जवाब में रेलवे ने दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रेलवे की तरफ से प्रथम सिंह, 63, शिवम चौधरी 81* रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराया

अश्विन हेब्बार के नाबाद 101 रन की मदद से आंध्र ने ग्रुप बी के मैच में तमिलनाडु को सात विकेट से हरा दिया। आंध्र के कप्तान जी हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। तमिलनाडु की टीम 41. 3 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई। 

झारखंड ने पंजाब को दो रन से हराया
एक अन्य मैच में झारखंड ने पंजाब को दो रन से हराया। झारखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 217 रन बनाए जबकि पंजाब की टीम 45.5 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई।

विदर्भ ने मध्यप्रदेश को चार विकेट से हराया
वहीं मध्यप्रदेश की टीम विदर्भ से चार विकेट से हार गई। मध्यप्रदेश के नौ विकेट पर 243 रन के जवाब में विदर्भ ने 48.5 ओवर में छह विकेट खोकर 246 रन बनाए।

क्रुणाल पंड्या का शतक, बड़ौदा ने त्रिपुरा को छह विकेट से हराया

कप्तान क्रुणाल पांड्या के नाबाद 127 रन की बदौलत बड़ौदा ने त्रिपुरा को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा ने सात विकेट खोकर 302 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने पांड्या और विष्णु सोलंकी (97) की पारियों की बदौलत 49 ओवर में चार विकेट पर 303 रन बनाकर जीत दर्ज की। पांड्या ने 97 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 127 रन बनाए।

गुजरात की लगातार दूसरी जीत
गुजरात ने एलीट ग्रुप ए मुकाबले में गोवा को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की टीम 45.4 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। जवाब में गुजरात ने प्रियांक पांचाल (नाबाद 57) और भार्गव मेराई (55 गेंद में 57 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 27.4 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को सात विकेट से हराया
हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को सात विकेट से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  सात विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने तनमय अग्रवाल (122) की शतकीय पारी की बदौलत यह मुकाबला अपने नामकर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed