फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sreesanth and vindu met earlier

गिरफ्तारी से पहले श्रीसंत मिला था विंदू से

Thu, 30 May 2013 01:02 AM IST
शुजात आलम/नई दिल्ली
शुजात आलम/नई दिल्ली Updated Thu, 30 May 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
sreesanth and vindu met earlier

इंडियन फिक्सिंग लीग मामले में दिल्ली पुलिस बॉलीवुड के लफड़े में नहीं पड़ना चाहती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की जांच में बुकीज और खिलाड़ियों का कनेक्शन बॉलीवुड से भी निकला है।

लेकिन पुलिस अधिकारी लगातार इसको नकार रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी से दो दिन पहले श्रीसंत विंदू दारा सिंह से उसके घर पर मिला था।

विंदू ने ही मुंबई के स्टोर से श्रीसंत को कुछ खरीदारी भी करवाई थी। मुंबई पुलिस के पास इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

इससे साफ होता है कि श्रीसंत और विंदू के आपस में संबंध थे। आखिर श्रीसंत को विंदू ने खरीदारी क्यों करवाई? दिल्ली पुलिस अधिकारी इसका जवाब देने को तैयार नहीं हैं।

स्पेशल सेल अधिकारी बार-बार यही कह रहे हैं कि बॉलीवुड उनकी जांच में शामिल नहीं है। सूत्रों की मानें तो आईपीएल-6 के दौरान विंदू और श्रीसंत में फिक्सिंग को लेकर कोई खिचड़ी पकी थी।
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि श्रीसंत से मैच की जानकारी लेकर विंदू ने बुकीज को दी थी। स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय श्रीसंत को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उसके साथ कार में मलयालम फिल्मों का एक एक्टर राजीव पिल्लई भी मौजूद था। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारी बॉलीवुड के लोगों से पूछताछ करने में रुचि नहीं दिखा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed