फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   spot fixing: Tears were again evident off Sreesanth in Tihar

...आखिर ऐसा क्या हुआ कि श्रीसंत के छलक पड़े आंसू

Fri, 31 May 2013 01:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
spot fixing: Tears were again evident off Sreesanth in Tihar

स्पॉट फिक्सिंग मामले में तिहाड़ में बंद श्रीसंत की आंखों से आंसू फिर छलक पड़े। ऐसा पुलिस की पूछताछ में नहीं हुआ, ब्लकि श्रीसंत के बड़े भाई डीपू संथन उनसे जेल में मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन


डीपू संथन अपने साथ श्रीसंत के रोजाना इस्तेमाल के लिए कपड़े व दक्षिण भारतीय व्यंजन भी लेकर पहुंचे थे।

जेल उपाधीक्षक कार्यालय में दोनों भाइयों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक बातचीत हुई।

इस दौरान बड़े भाई ने श्रीसंत को समझाया कि संकट की घड़ी में पूरा परिवार उसके साथ है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि भगवान पर विश्वास रखो।

जेल नियमावली के अनुसार श्रीसंत को जेल में सवेरे ही उठना पड़ रहा है। जेल की प्रार्थना सभा में शामिल होना उसकी दिनचर्या बन गई है।

श्रीसंत के वार्ड में टेलीविजन की व्यवस्था भी जेल प्रशासन ने की है।

इसके जरिए भी श्रीसंत अपने से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रख रहा है। जेल सूत्रों की मानें तो श्रीसंत ने फोन पर बातचीत के लिए दो पारिवारिक सदस्यों का नाम भी जेल प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों की मानें तो श्रीसंत की मांग पर जेल की कैंटीन से बोतलबंद पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।

दक्षिण भारतीय व्यंजन की मांग करने पर उपलब्ध कराया जाएगा। जेल में श्रीसंत को नींद न आने की समस्या अभी तक बनी हुई है।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि तिहाड़ जेल में क्रिकेटर श्रीसंत के भाई मिलने जेल पहुंचे तो वह भावुक हो गया।

तिहाड़ जेल की महानिदेशक विमला मेहरा ने बताया कि श्रीसंत, चंदीला व चव्हाण की मांग पर मनोरंजन के लिए उनके वार्ड में टेलीविजन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed