फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Spot-fixing taint reaches Bollywood, Dara Singh's son Vindoo arrested

कई बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों के संपर्क में था बिंदू

Wed, 22 May 2013 02:11 AM IST
नई दिल्ली/राकेश भट्ट
नई दिल्ली/राकेश भट्ट Updated Wed, 22 May 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
Spot-fixing taint reaches Bollywood, Dara Singh's son Vindoo arrested

‘इंडियन पुलिस लीग’ में आखिरकार मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने फिक्सिंग का फिल्मी कनेक्शन उजागर कर इस बार बाजी अपने हाथों में ले ली है।

विज्ञापन


बिंदु की गिरफ्तारी के बाद संभव है कि मुंबई पुलिस भी कई बड़े खुलासे करे। बिंदु के फेसबुक पेज व फोटो गैलरी को देखने से ही पता चलता है कि वह कई क्रिकेटरों का काफी करीबी है।
विज्ञापन


उसके फेसबुक पेज पर चार हजार से ज्यादा प्रशंसक जुड़े हैं, जिसमें कुछ क्रिकेटर भी बताए जाते हैं।

सात अप्रैल को उसने अपने फेस बुक एकाउंट में पोस्ट किया है कि उसने क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे अच्छे कप्तान धोनी की पत्नी के साथ आईपीएल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सचिन के जन्म दिन पर 24 अप्रैल को बिंदु ने पोस्ट किया.. हैप्पी बर्थ डे टू ‘एसआरटी’  द ग्रेट बैट्समैन। इसी तरह एडम गिलक्रिस्ट को उसने बल्लेबाजी का दिग्गज बताया।

फोटो गैलरी में भी उसके साथ धोनी की पत्नी, हरभजन, नवजोत सिंह सिद्धू, विनोद कांबली सहित कई क्रिकेटरों के फोटो दिखे हैं।

बिग बॉस थ्री के विजेता बिंदु के साथ इस शो में शामिल रहे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा है कि बिंदु क्रिकेट को लेकर पागल है।

बिग बॉस के दौरान खाली समय में हम क्रिकेट खेलते थे और वह क्रिकेटरों के संबंध में हमें बताता था कि कौन क्रिकेटर हंसमुख है और कौन घमंडी।

उसके कई क्रिकेटरों से संबंध थे, लेकिन वह बड़े अच्छे स्वभाव वाला इंसान है। वहां विनोद कांबली उनके बुलावे पर ही आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed