SPN vs VEL: मिताली की टीम का जीत से आगाज, पहले मैच में हरमन की सुपरनोवाज को 5 विकेट से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:47 PM IST
खास बातें
WT20 Challenge Live Score Supernovas vs Velocity: मिताली राज की अगुवाई वाली वेलोसिटी ने बुधवार को महिला टी-20 चैलेंज में जीत से आगाज किया है। वेलोसिटी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली सुपरनोवाज को पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने 20 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में वेलोसिटी ने 19.5 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।वेलोसिटी की तरफ से सुषमा वर्मा (34), वेदा कृष्णमूर्ति (29) और सुने लूस (37*) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, सुपरनोवाज की तरफ से अयाबोंगा खाका ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर्स में 27 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी लाइव स्कोर
- फोटो : अमर उजाला