फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Spinner Yuzvendra Chahal shines day before IPL 2025 Mega Auction grabs four wickets in Syed Mushtaq Ali Trophy

Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल मेगा नीलामी से ठीक पहले युजवेंद्र चहल ने दिखाया दम, नौ रन देकर झटके चार विकेट

Sat, 23 Nov 2024 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Nov 2024 02:25 PM IST
सार

चहल ने मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में नौ रन देकर चार विकेट झटके जिससे हरियाणा ने मणिपुर को 19.1 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में हरियाणा ने 6.4 ओवर में ही दो विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीता।

विज्ञापन
Spinner Yuzvendra Chahal shines day before IPL 2025 Mega Auction grabs four wickets in Syed Mushtaq Ali Trophy
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL

विस्तार

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से ठीक पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अपना दम दिखाया है। चहल ने हरियाणा के लिए खेलते हुए मणिपुर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। चहल ने मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में नौ रन देकर चार विकेट झटके जिससे हरियाणा ने मणिपुर को 19.1 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में हरियाणा ने 6.4 ओवर में ही दो विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीता। 
विज्ञापन

इस मैच में जहां चहल ने गेंदबाजी में एक बार फिर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना जलवा बिखेरा, जबकि राहुल तेवतिया ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए तेवतिया ने 16 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली और हरियाणा को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है जो इस नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस बार नीलामी में कुल 574 खिलाड़ी उतरेंगे जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इर बार कुल 330 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 318 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी जिसमें से 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं चहल
34 वर्षीय चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 160 मैचों में 205 शिकार किए हैं। चहल ने इससे पहले काउंटी में भी अपना प्रभाव छोड़ा था और नॉर्थम्शायर के लिए पिछले दो मैचों में 18 विकेट लिए थे जिसमें से दो बार पांच-पांच विकेट लेना शामिल है। हालांकि, हाल ही में रणजी ट्रॉफी में चहल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के खिलाफ विकेट नहीं ले पाए थे। 

राजस्थान रॉयल्स ने किया था रिलीज
आईपीएल नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें चहल का नाम शामिल नहीं था। चहल पिछले कुछ सीजन से राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन इस बार वह नीलामी में उतरेंगे। चहल उन आईपीएल फ्रेंचाइजी के निशाने पर होंगे जिन्हें टीम में एक अनुभवी स्पिनर की जरूरत है। चहल आईपीएल इतिहास के प्रभावशाली गेंदबाज रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव भी है। चहल कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि लगातार घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी चहल पर कितना दांव लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed