कीर्तिमान: दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज सीन व्हाइटहेड ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में चटकाए 10 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के गेदबाज सीन व्हाइटहेड ने इतिहास रच दिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच के दौरान एक पारी में 10 विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित की। साउथ अफ्रीका के फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में 115 साल में यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर गेंदबाज सीन व्हाइटहेड ने इतिहास रच दिया है। वह प्रथम श्रेणी मैच के दौरान एक पारी विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट चटकाने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका के 115 साल डोमेस्टिक क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का करिश्मा किया है। व्हाइटहेड ने यह रिकॉर्ड फ्रेंचाइजी सीरीज के तहत चार दिवसीय मैच के दौरान साउथ वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हुए ईस्टर्नस के खिलाफ बनाया। उन्होंने अपनी इस शानदार गेंदबाजी के जरिए भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर की याद ताजा कर दी।
मैच में किया ऑलराउंड प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ वेस्टर्न की टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 242 रन बनाए। वेस्टर्न की ओर से ल्यूस डु प्लूय ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए जबकि सीन व्हाइटहेड ने 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पहली पारी में पांच विकेट भी झटके। जबिक ईस्टर्न्स की टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 250 रन बनाए और उसे आठ रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में खेलने उतरी साउथ वेस्टर्न की टीम बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही और पूरी टीम 193 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में भी व्हाइटहेड ने 45 रनों की पारी खेली। ईस्टर्न की ओर से क्लेंटन ऑगस्ट ने तीन विकेट लिए। ईस्टर्न के मैच जीतने के लिए 186 रनों का टारगेट मिला।
व्हाइहेड ने रचा इतिहास
जीत के लिए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ईस्टर्न के बल्लेबाज सीन व्हाइटहेड के आगे संघर्ष करते नजर आए। ईस्टर्न के बल्लेबाजों के पास बाएं हाथ के स्पिन व्हाइटहेड की गेंदों की कोई काट नहीं थी। दूसरी पारी में उनकी गेंदों का जादू ईस्टर्न के बल्लेबाजों के सिर चढ़कर बोला। इस दौरान उन्होंने कीर्तिमान रचते हुए एक के बाद एक सभी 10 विकेट आउट करने में सफल रहे। उनकी गेंदबाजी का आलम यह था कि चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। जबकि दो बल्लेबाज दहाई के अंक तक पहुंचे। पहली पारी में 64 रन पर पांच विकेट लेने वाले व्हाइटहेड ने दूसरी इनिंग्स में 36 रन देकर 10 विकेट लिए। इस तरह ईस्टर्न की पूरी टीम 65 रनों पर ढेर हो गई और साउथ वेस्टर्न ने 120 रनों से जीत दर्ज की।
जिम लेकर-अनिल कुंबले की दिलाई याद
व्हाइटहेड ने अपने इस प्रदर्शन से इंग्लैंड के महान गेंदबाज जिम लेकर और अनिल कुंबले की याद ताजा करा दी। साल 1956 में मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए जिम लेकर ने एक पारी में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे। उसके कई दशक बाद भारत के अनिल कुंबले ने फरवरी 1999 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 74 रन देकर एक पारी में 10 विकेट झटके थे। कुंबले और जिम लेकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में आज तक कोई भी गेंदबाज एक पारी में 10 विकेट नहीं ले पाया है।