फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African skipper Kepler Wessels says Virat Kohli should tone down his aggression a little bit

गुस्सा दिखाने के बाद कोहली पर लगा था जुर्माना, अब इस पूर्व अफ्रीकी दिग्गज ने भी किया ऐसा कमेंट

Wed, 17 Jan 2018 01:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
South African skipper Kepler Wessels says Virat Kohli should tone down his aggression a little bit
विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान केप्लर वेसल्स ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के गुस्से को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने विराट कोहली को गुस्से पर काबू पाने की सलाह दी है। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कमेंट्री कर रहे केप्लर ने ESPNcricinfo से बातचीत में कहा कि कोहली को अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण करना चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाए गए। कोहली को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के समर्थन करने वाले आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.1.1 का दोषी पाया गया, जिसका मतलब, 'ऐसी हरकत करना जो खेल भावना के विपरीत हो।'
विज्ञापन


दरअसल, विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्टंप्स घोषित किए जाने के बाद नाराजगी जताई और गुस्से में गेंद मैदान पर जोर से पटकी। सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन प्रोटियाज की दूसरी पारी के 25वें ओवर में विराट कोहली ने अंपायरों से गेंद गीली होने की शिकायत की। इतना ही नहीं, कोहली के खाते में एक डीमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेसल्स ने कहा कि कोहली का नाराजगी जताना जायज है, लेकिन उन्हें अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। हर कप्तान को ऐसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। हर किसी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वह किस तरह से अपनी भावनाओं को लोगों के सामने रख रहा है।  उन्होंने कहा, 'गुस्से पर नियंत्रण रखना कुछ ऐसा है जिसे कोहली को अभी सीखना है। हालांकि उनका खेल और उत्साह बहुत अच्छा है जो कि उनके लिए और इंडिया के लिए काफी फायदेमंद है।'


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया बैकफुट पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 23 ओवर में 3 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 11* और पार्थिव पटेल 5* क्रीज पर जमे हुए हैं। वहीं, चौथे दिन दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 258 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को टेस्ट जीतने के लिए 252 रन की जरुरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।  287 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed