फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इंग्लैंड के लिए पसीना बहाएंगे जैक्स कैलिस, लेकिन दिग्गज का रोल बदल गया

Mon, 21 Dec 2020 07:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
South African legend jacques kallis appointed as a batting consultant for England Test tour to Sri Lanka
जैक कैलिस - फोटो : getty

इंग्लैंड की टीम ने आगामी श्रीलंका दौरे की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए बोर्ड ने अपने कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन में कई अहम बदलाव भी किए हैं। इसी के तहत मुख्य तौर पर ईसीबी द्वारा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैक्स कैलिस को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया। 

Trending Videos
South African legend jacques kallis appointed as a batting consultant for England Test tour to Sri Lanka
जैक कैलिस - फोटो : ESPN

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा कि टीम दो जनवरी को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। ईसीबी ने कहा, ‘टीम दो जनवारी को रवाना होगी जिसके साथ सात कोचों का दल भी जाएगा।’ उन्होंन बताया, ‘दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जैक्स कैलिस इंग्लैंड की टीम से बल्लेबाजी कोचिंग सलाहकार के रूप में जुड़ेंगे।’ 

South African legend jacques kallis appointed as a batting consultant for England Test tour to Sri Lanka
जैक कैलिस - फोटो : getty

इस 45 साल के पूर्व खिलाड़ी ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर इसी तरह की भूमिका में काम किया था। इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट मैचों में 55.37 की औसत से 13,298 रन बनाने के साथ 292 विकेट भी चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South African legend jacques kallis appointed as a batting consultant for England Test tour to Sri Lanka
पॉल कॉलिंगवुड - फोटो : file pic

श्रृंखला के दोनों टेस्ट गॉल में 14 से 18 जनवरी और 22 से 26 जनवरी तक खेले जाएंगे। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पॉल कॉलिंगवुड मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के सहायक होंगे, जबकि जॉन लुईस गेंदबाजी कोच होंगे। जीतन पटेल स्पिन गेंदबाजी सलाहकार होंगे और कार्ल हॉपकिंस क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम करेंगे। जबकि जेम्स फोस्टर विकेटकीपर कोचिंग सलाहकार होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed