विराट कोहली का बड़ा फैन दक्षिण अफ्रीका में मिला, क्रिकेट का है अच्छा अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के दीवाने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। पूरे विश्व में उनके करोड़ों फैन्स हैं। इसी बीच उनके चाहने वालों में एक स्टार क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार ऑफस्पिनर जोहान बोथा ने नागपुर के जमाथा में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल देखकर विराट की तारीफ की है। बोथा ने ट्वीट कर कहा, 'कोहली का अब तक का सबसे अच्छा, तेज और जुनून वाला खेल देखने को मिला। विराट खेल में तुरंत परिवर्तन करने की क्षमता रखते हैं।'
पढ़ेंः- INDvSL: विराट कोहली रिकॉर्ड्स बुक में टॉप पर, इन महान क्रिकेटरों को रेस में छोड़ा पीछे
नागपुर टेस्ट के पहले पारी में श्रीलंकाई टीम महज 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं, मेजबान टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 98 ओवर में दो विकेट खोकर 312 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरे दिन अपनी पारी 11 रन पर 1 विकेट से आगे बढ़ाई। मुरली विजय (128) और चेतेश्वर पुजारा ने 209 रन की साझेदारी की।
इस तरह टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 107 रन की बढ़त बनाई। नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा और इशांत शर्मा ने 4, 3 और 3 विकेट हासिल किए।
Kohli the best at the moment by far, intensity & passion... game changes immediately- running a bye to keeper session 3 day 2. @imVkohli 👏🏼
— johan botha (@johan_botha) November 25, 2017
बतौर कप्तान विराट के नाम है दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड
नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दमदार पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में 267 गेंदों का सामना कर 213 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पहले पुजारा के साथ मिलकर 183 रन की साझेदारी की और फिर बाद में रोहित शर्मा के साथ 173 रन जोड़े। नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया।
बता दें कि कोहली टीम इंडिया के बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। बतौर कप्तान सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादा 11 शतक जड़े थे और इस रिकॉर्ड की बराबरी कोहली ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में ही कर ली थी।
मालूम हो कि साल 2017 में ये विराट कोहली का 10वां टेस्ट शतक रहा और इस शतक के साथ ही उन्होंने एक साल में बतौर कप्तान दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम थी। उन्होंने एक साल में 9 शतक लगाए थे।