विकेट लेने के बाद जोशीले अंदाज में मैदान का चक्कर लगाने वाले इमरान ताहिर लाहौर में पढ़े-बढ़े वहीं क्रिकेट का ककहरा सीखा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बतौर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मिल पाई। अब अपने इतने साल की क्रिकेट खेलने के बाद संन्यास लेने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान से न खेल पाने का अफसोस है।
2 of 4
इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की अंडर-19 टीम और पाकिस्तान-ए से खेल चुके ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 107 वन-डे 38 टी-20 और 20 टेस्ट मैच खेलने वाले ताहिर के नाम क्रमश: 173, 63 और 57 विकेट भी दर्ज है। पिछले साल आईसीसी विश्व कप के बाद वन-डे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस फिरकी गेंदबाज ने जियो सुपर से अपने दिल की बात कही।
3 of 4
ipl के दौरान इमरान ताहिर की बीवी और बेटा
- फोटो : ट्विटर
बकौल ताहिर, ‘मैं लाहौर में क्रिकेट खेला करता था। मैंने अपने करियर की काफी सारी क्रिकेट पाकिस्तान में खेली, लेकिन मुझे यहां राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला जिसका मुझे मलाल है। पाकिस्तान छोड़ने का फैसला करना काफी मुश्किल था। इमरान फिर दक्षिण अफ्रीका चले गए। पत्नी सुमय्या दिलदार की वजह से देश में चार साल रहने के कानून का पालन करने के बाद ताहिर दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के योग्य बने थे।
4 of 4
इमरान ताहिर
- फोटो : file
इमरान ताहिर को धोनी का खास खिलाड़ी माना जाता है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की स्क्वॉड का अहम हिस्सा ताहिर दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे सुपरजायंट की ओर से भी खेल चुके हैं। आईपीएल करियर के 55 मैच में 79 विकेट चटकाने के साथ-साथ वह पिछले सीजन के पर्पल कैपधारी भी हैं।