{"_id":"7540dfe4-4f7a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"south-africa-won-t-20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने जीती टी-20 सीरीज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने जीती टी-20 सीरीज
पोर्ट एलिजाबे/एजेंसी
Updated Wed, 26 Dec 2012 10:06 PM IST
विज्ञापन
तीन ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनर हेनरी डेविड्स ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि जस्टिन ओंटोंग ने 48 और डेविड मिलर ने 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान ब्रैंडन मैककुलम ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्पिनर आरोन फैंगिसो और रेयान मैकलारेन ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन