{"_id":"5c38c542bdec2273643692bd","slug":"south-africa-vs-pakistan-first-day-match-report-of-third-test-at-johannesburg","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvPAK: द.अफ्रीका की पहली पारी 262 पर सिमटी, पाकिस्तान का स्कोर 17\/2","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvPAK: द.अफ्रीका की पहली पारी 262 पर सिमटी, पाकिस्तान का स्कोर 17/2
Fri, 11 Jan 2019 10:03 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
एडेन मार्करम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जोहानबर्ग में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 262 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 9 ओवर में 2 विकेट के नुकासन पर 17 रन बनाए हैं। इमाम उल हक 10* और मोहम्मद अब्बास 0* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 6 रन के स्कोर पर ही टीम का पहला विकेट कप्तान डीन एल्गर (5) के रूप में गिरा। मोहम्मद अब्बास ने उन्हें विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मार्करम ने अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 126 रन की और स्कोर को 130 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
मार्करम ने 124 गेंदों पर 16 चौकेकी मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, अमला 98 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा थिउनिस डी ब्रूएन ने 82 गेंदों पर 49 रन, जबकि जुबेर हमजा 41 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने 57 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने दो-दो विकेट अपेन नाम किए। शादाब खान को एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा
विज्ञापन