{"_id":"6ace1dc880c38b766f08edc6","slug":"south-africa-vs-australia-1st-test-day-5-highlights-match-report-and-result-key-moments-updates-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डरबन टेस्ट: मार्करम भी नहीं टाल सके दक्षिण अफ्रीका की हार, ऑस्ट्रेलिया की बड़े अंतर से जीत; हेजलवुड चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डरबन टेस्ट: मार्करम भी नहीं टाल सके दक्षिण अफ्रीका की हार, ऑस्ट्रेलिया की बड़े अंतर से जीत; हेजलवुड चमके
Tue, 13 Oct 2026 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:32 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम की हार नहीं टाल सके।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : CSA
विस्तार
जोश हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों के बड़े अंतर से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन शिकंजा कस लिया था, लेकिन एडेन मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की वापसी कराई थी। हालांकि, पांचवें दिन मार्करम भी दक्षिण अफ्रीका की हार नहीं टाल सके। इस मैच में हेजलवुड ने दमदार प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में छह विकेट लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विशाल लक्ष्य के सामने ढेर हुआ दक्षिण अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 421 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने 75 रन बनाए, जबकि डेविड बेडिंघम ने 46, मार्को यानसेन ने 35 और वियान मुल्डर ने 29 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड के अलावा मैट रेनशॉ ने दो विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका का हाल
इस मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया ने शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसक गई। ऑस्ट्रेलिया के 11 मैचों में नौ जीत और दो हार के साथ 108 अंक हैं और उसकी पीसीटी 81.82 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसके छह मैचों में चार जीत और एक हार, एक ड्रॉ के साथ 52 अंक हैं। कीवी टीम की पीसीटी 72.22 प्रतिशत है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार से 36 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसकी पीसीटी 60.00 प्रतिशत है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ली थी बढ़त
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 390 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 284 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त थी। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित करते हुए विपक्षी टीम को जीत के लिए 421 रन का विशाल दिया था। दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें दिन चार विकेट पर 104 रन से आगे पारी बढ़ाई, लेकिन वह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए छह विकेट और दक्षिण अफ्रीका को 319 रन बनाने थे, लेकिन हेजलवुड की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेटने में ज्यादा देर नहीं लगाई।