फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa team announced for New Zealand tour Uncapped Neil Brand become captain

NZ vs SA: न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, अब तक टेस्ट नहीं खेलने वाले नील ब्रांड बने कप्तान

Sat, 30 Dec 2023 10:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Dec 2023 10:13 PM IST
सार

नील ब्रांड ने प्रथम श्रेणी में 39.27 की औसत से 2906 रन बनाए हैं। उन्होंने छह शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 72 विकेट भी हैं। नील बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

विज्ञापन
South Africa team announced for New Zealand tour Uncapped Neil Brand become captain
नील ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। सात नए खिलाड़ियों को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। वहीं, सिर्फ सात खिलाड़ी ही टीम में ऐसे हैं जो कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। जनवरी-फरवरी में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड अपनी नई टी20 लीग 'एसए20' का दूसरा सीजन आयोजित करेगा। उसके प्रमुख खिलाड़ी लीग में खेलेंगे। ऐसे में नए खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चार फरवरी से पहला और 13 फरवरी से दूसरी टेस्ट मैच खेलेगी। एसएटी20 लीग का आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी तक होगा। दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल के नील ब्रांड को कप्तान बनाया है। वह अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए हैं। उनके पास 51 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव है। नील ब्रांड ने प्रथम श्रेणी में 39.27 की औसत से 2906 रन बनाए हैं। उन्होंने छह शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 72 विकेट भी हैं। नील बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वह 51 में से 18 प्रथम श्रेणी मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन


कोच कॉनराड ने युवा खिलाड़ियों का किया समर्थन
अनुभव के मामले में डेन पीटरसन और डुआन ओलिवियर के साथ खाया जोंडो की टीम में वापसी हुई है। तीनों थोड़े अंतराल के बाद टीम में लौटे हैं। ऐसी अपेक्षाकृत अनुभवहीन टीम को भेजने से न्यूजीलैंड को सीरीज में बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड ने युवा खिलाड़ियों का समर्थन किया है। कॉनराड ने कहा, "सबसे पहले मैं उन खिलाड़ियों को बधाई देना चाहूंगा जो पहली बार टीम के साथ दौरे पर जा रहे हैं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक वास्तविक सम्मान है, इसलिए उन्हें इस पल का आनंद लेना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉनराड ने कहा, "इस दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों के पास न्यूजीलैंड को चुनौती देने का पूरा मौका है और हमें पूरा विश्वास है कि जब हम माउंट माउंगानुई में पहले टेस्ट मैच के लिए पहुंचेंगे तो वे बिल्कुल वैसा ही करेंगे। इनमें से अधिकांश लोगों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में 'ए' सीरीज में भाग लिया था। जहां उन्होंने दिखाया कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने की क्षमता है।''


न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम
नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पीटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पिड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग और खाया जोंडो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed