{"_id":"fc4d9d4e-792b-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"south-africa-take-series-after-pakistan-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को हराकर दक्षिण अफ्रीका का सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक को हराकर दक्षिण अफ्रीका का सीरीज पर कब्जा
केप टाउन/खेल डेस्क
Updated Sun, 17 Feb 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार छठवीं टेस्ट सीरीज जीत है। मैच के चौथे दिन 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
हाशिम अमला ने सात चौकों के साथ 58 जबकि एबी डीविलियर्स ने चार चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले रोबिन पीटरसन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। पहली पारी में छह विकेट लेने वाले सईद अजमल ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन