{"_id":"67c306a780fa9a29570d2ced","slug":"south-africa-stormed-into-the-semi-finals-of-the-champions-trophy-afghanistan-were-ruled-out-of-the-tournament-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: अफगानिस्तान का सफर ग्रुप चरण में खत्म, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: अफगानिस्तान का सफर ग्रुप चरण में खत्म, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम
Sat, 01 Mar 2025 06:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Mar 2025 06:38 PM IST
सार
इंग्लैंड अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराता तो अफगानिस्तान आगे बढ़ सकता था, लेकिन इंग्लैंड की टीम टोटल ही 200 रन नहीं बना सकी जिससे अफगानिस्तान की आशाएं पूरी तरह समाप्त हो गई।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : Afghanistan Cricket/Proteas Men
विस्तार
अफगानिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद सेमीफाइनल की टीमें तय हो गईं। दक्षिण अफ्रीका ने कराची में खेले गए ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 179 रनों पर ऑलआउट कर दिया जिससे अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।
विज्ञापन
नतीजे से पहले ही तय हुए सेमीफाइनलिस्ट
इंग्लैंड का बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी जारी रहा और टीम प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सकी। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। यह इस चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे न्यूनतम टोटल है। पहली पारी समाप्त होने के साथ ही यह तय हो गया कि ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची। अफगानिस्तान का शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था जिस कारण उसकी उम्मीदें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हुई थी। अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं था क्योंकि दक्षिण अफ्रीका तभी बाहर हो सकती थी जब इंग्लैंड उसे बड़े अंतर से हराए।

अफगानिस्तान को थी चमत्कार की आस
इंग्लैंड के इतने कम स्कोर पर ऑलआउट होने का मतलब है था कि इस मैच का नतीजा जो हो दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया और अफगानिस्तान की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड थे। इस ग्रुप के दो मैच बारिश से प्रभावित रहे जिससे समीकरण बदले और सेमीफाइनल की दौड़ अंत तक रोचक रही।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अपने पहले मैच में हराया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था और अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह ग्रुप चरण में तीन में से एक मैच जीता और चार अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर पहुंच गया और उसके पांच अंक हो गए हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने तीसरे स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया।
वनडे विश्व 2023 की यादें ताजा
दक्षिण अफ्रीका की बड़ी हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती थी। इस मैच में इंग्लैंड अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराता तो अफगानिस्तान आगे बढ़ सकता था, लेकिन इंग्लैंड की टीम टोटल ही 200 रन नहीं बना सकी जिससे अफगानिस्तान की आशाएं पूरी तरह समाप्त हो गई। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई। इन्हीं चार टीमों ने वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी।

इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी
इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उसकी शुरुआत ही खराब रही और मार्को यानसेन ने उसे तीन झटके दिए। इंग्लैंड के लिए बड़ी साझेदारियां नहीं हो सकी जिसका उसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इंग्लैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 25, बेन डकेट ने 24, कप्तान जोफ्रा आर्चर ने 21, हैरी ब्रूक ने 19, जैमी ओवरटन ने 11, लियाम लिविंगस्टोन ने 9, फिल सॉल्ट ने 8 और आदिल राशिद ने 2 रन बनाए। वहीं, साकिब महमूद पांच रन बनाकर नाबाद रहे। यानसेन और मुल्डर के अलावा केशव महाराज को दो विकेट मिले, जबकि लुंगी एनगिडी और कैगिसो रबादा को एक-एक विकेट मिला।