{"_id":"0d3a670e-58ac-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"south-africa-rest-jacques-kallis-include-four-uncapped-players-for-nz-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से कैलिस को विश्राम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से कैलिस को विश्राम
केपटाउन/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jan 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी आलराउंडर जैक कालिस को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि चार नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में आलराउंडर रेयान मैकलारेन को वेर्नोन फ्लिंडर के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। हैमिस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे फ्लिंडर का न्यूजीलैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में खेलना फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
37 वर्षीय कालिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान वर्ष 2015 में होने वाले वनडे विश्वकप में भी टीम में अपनी उपस्थिति की इच्छा जताई थी। चयनकर्ताओं ने कैलिस पर काम के अधिक बोझ को कुछ कम करने के इरादे से आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम देने का निर्णय किया। इससे पहले कालिस न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज से भी बाहर रहे थे।
विज्ञापन
कालिस के बिना विकेटकीपर क्विंटन डी काक, स्पिनर आरोन फैगिंसो, बल्लेबाज फ्रहान बेहरडिएन और तेज गेंदबाज रोरी क्लिनवेल्ड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 जनवरी से पर्ल में शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए टी-20 खेल चुके हैं जबकि क्लिनवेल्ड ने गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को इस वर्ष इंग्लैंड में जून में होने जा रही चैंपियन्स ट्राफी से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। दक्षिण अफ्रीकी के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हडसन ने कहा कि चैंपियन्स ट्राफी अगले आईसीसी विश्व कप से पहले टीम के लिए खुद को तैयार करने का अच्छा मंच साबित होगी। हमने टीम में चार नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार हैः
ए बी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, फ्रहान बेहरडिएन, क्विंटन डी काक, फफ डू प्लेसिस, कोलिन इंग्राम, रोरी क्लिनवेल्ड, रेयान मैकलारेन, मोर्न मोर्कल, रॉबिन पीटरसन, आरोन फैगिंसा, ग्रीम स्मिथ, डेल स्टेन और लोनवाबो सोत्सोबे।