{"_id":"f6f5bf074848c7787b8b9d7cd746d4cb","slug":"south-africa-reclaims-no-one-in-test-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमला की कप्तानी ने किया जादू, SA की दोहरी कायमाबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमला की कप्तानी ने किया जादू, SA की दोहरी कायमाबी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Jul 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाशिम अमला की कप्तानी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए जादू कर दिया। उनके अगुवाई में टीम को दोहरी सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तान ग्रीम स्मिथ के संन्यास लेने के बाद अमला को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।
श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 2 मैचों की सीरीज जीतने के लिए जहां इस मैच को सिर्फ ड्रॉ पर खत्म कराना था तो मेजबान टीम अपने पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने की विदाई के लिए यह मैच हर हाल में जीतना चाहती थी।
लेकिन कांटेदार संघर्ष के बाद दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। जयवर्धने का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह अंतिम टेस्ट मैच है, जबकि वह अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

SA को 21 साल बाद मिली सफलता
दक्षिण अफ्रीका ने बेहद नाजुक क्षणों से गुजरते हुए और वर्षा की मेहरबानी की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन अपनी निश्चित लग रही हार टाल दी और मैच ड्रॉ कराकर श्रीलंकाई जमीन पर 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 1-0 से सीरीज जीत ली।
दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीतने के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिर से नंबर वन टम बन गई है। इससे पहले उसने श्रीलंका को वनडे सीरीज में भी हराया था।
मेहमान दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 369 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था और मैच समाप्त होने तक उसने आठ विकेट पर 159 रन बनाए। हालांकि अगर मैच के पांचवें और आखिरी दिन वर्षा से बाधा नहीं पड़ी होती तो शायद श्रीलंका यह मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ करा लेता।

आठ साल में दूसरी बार श्रीलंकाई ने गंवाई सीरीज
दो मैचों की सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता था और इस तरह उसने 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले अंतिम बार 1993 में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी। श्रीलंका की ओर से रंगाना हेराथ ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है। उसने दिसंबर 2006 से कुल 27 टेस्ट सीरीज खेला है, जिसमें 18 में जीत मिली है और 2 गंवाया है। और 7 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दोनों ही सीरीज उसने ऑस्ट्रेलिया से अपने घर में गंवाए।
दूसरी ओर, श्रीलंका ने पिछले 8 सालों में सिर्फ दूसरी बार अपनी धरती पर सीरीज गंवाई है। इससे पहले 2011 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया था।