फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa name six uncapped players for England Tests

इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम का एलान, इन छह खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

Mon, 16 Dec 2019 08:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
South Africa name six uncapped players for England Tests
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अपनी 17 सदस्यीय टीम मे दक्षिण अफ्रीका ने छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ब्यूरेन हेंड्रिक्स, डेन पैटरसन, ड्वेन प्रीटोरियस, पीटर मालन रूडी सेकंड और रॉसी वैन डार डुसेन के लिए इस सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू होगा और उससे पहले दो अभ्यास मैच खेले जाएंगे। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन-डे सीरीज 4 फरवरी से केपटाउन में शुरू होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज एलान से पहले प्रोटियाज टीम को लुंगी एन्गिडी के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पुष्टि करते हुए बताया कि लुंगी एन्गिडी की मांसपेशियों में खिंचाव है और उनकी चोट ग्रेड-1 की है। उन्हें यह चोट मजांसी सुपर लीग प्लेऑफ से पूर्व अभ्यास के दौरान लगी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीमः
फैफ डुप्लेसी (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, डीन एल्गर, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, पीटर मालन, एडेन मार्कराम, जुबैर हम्जा, एनरिज नॉर्टजे, डेन पैटरसन, एंडिले फेलुकवायो, वर्नेन फिलैंडर, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रूडी सेकंड, रॉसी वैन डार डुसेन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed