IND Inning
87/1 (7 ov)
Sanju Samson 53(22)*
Ishan Kishan 13 (9)
WI elected to bowl
{"_id":"59e08f1c4f1c1b6d548b710a","slug":"south-africa-can-topple-team-india-in-odi-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया गंवा सकती है वन डे का ताज, इस टीम के पास है मौका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया गंवा सकती है वन डे का ताज, इस टीम के पास है मौका
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
टीम इंडिया मौजूदा समय में वन डे की नंबर एक टीम है। लेकिन वह अपना यह ताज गंवा भी सकती है। दक्षिण अफ्रीका के पास वन डे में नंबर वन बनने का मौका है। दक्षिण अफ्रीका अगर बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से वन डे सीरीज जीत ले तो वह आईसीसी वन डे रैंकिंग नंबर वन टीम बन सकती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर टीम इंडिया वन डे में नंबर वन टीम बनी थी।
टीम इंडिया के अभी रैंकिंग में 120 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका अगर बांग्लादेश को 3-0 से सीरीज में पीट दे तो उसके रैंकिंग में 121 अंक हो जाएंगे और वह टीम इंडिया को पीछे कर नंबर वन जाएगी। दक्षिण अफ्रीका अगर सीरीज 2-0 से भी जीत ले तो वह दशमलव की संख्या में बढ़त के साथ टीम इंडिया को पछाड़कर नंबर वन बन जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का अंतिम मैच 22 अक्टूबर को होना है। इसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। टीम इंडिया अगर यह मैच हार गई तो दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर बने रहेगी। अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीत ले तो वह वन डे में नंबर वन बनी रह सकती है।