फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa beat Pakistan to win series 2-0

पाकिस्तान को 7 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा

Mon, 04 Feb 2019 12:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 04 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
South Africa beat Pakistan to win series 2-0
South Africa vs Pakistan

बाबर आजम (90) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भी पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका से हार गई। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात रन से हराया। इस तरह तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। तीसरा टी-20 6 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


प्रोटियाज टीम के कार्यवाहक कप्तान डेविड मिलर की आतिशी अर्धशतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने 58 गेंद में 13 चौके और एक छक्के से 90 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि हुसैन तलत ने भी 55 रन से अर्धशतक जड़ा। 
विज्ञापन


लेकिन टीम ने अंतिम चार ओवर में 34 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंडिले फेलुकवायो ने 3, जबकि ब्यूरान हेंड्रिक्स और क्रिस मौरिस ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कप्तानी कर रहे मिलर ने 29 गेंद की पारी में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम 10 ओवर में 127 रन जुटाकर निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए। 


टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण कर रहे जानेमन मलान (33) और रीजा हेंड्रिक्स (28) ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। रासी वान डर डुसेन ने चार छक्कों की मदद से 27 गेंद में 45 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले स्पिनर इमाद वसीम ने 4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया। शाहीन शाह अफरीदी को भी एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed