{"_id":"5d7629758ebc3e93ce4f9c16","slug":"south-africa-appointed-amol-majumdar-as-their-test-batting-coach-in-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 शतक और 10000 से अधिक रन बनाने वाला भारतीय क्रिकेटर बना दक्षिण अफ्रीका का बल्लेबाजी कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
30 शतक और 10000 से अधिक रन बनाने वाला भारतीय क्रिकेटर बना दक्षिण अफ्रीका का बल्लेबाजी कोच
Mon, 09 Sep 2019 03:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
अमोल मजुमदार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे अमोल मजूमदार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत दौरे के लिए अपना टेस्ट में बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत के घरेलू क्रिकेट में 30 शतकों के साथ 11167 फर्स्ट क्लास रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाने वाले 44 वर्षीय क्रिकेटर ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
अमोल ने कहा, 'मुझसे पिछले हफ्ते संपर्क किया गया था और मैं तैयार हो गया कि क्योंकि किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम के साथ जुड़ना सम्मान की बात है।
मजूमदार ने असम जाने से पहले अपना अधिकतर क्रिकेट मुंबई के लिए ही खेला था। फर्स्ट क्लास में रन बनाने के साथ ही मजूमदार ने लिस्ट-ए क्रिकेट में भी काफी रन बनाए थे। इससे पहले मजूमदार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
मजूमदार के लिए सब कुछ इतना आसान नहीं होगा लेकिन घरेलू परिस्थितियों से वाकिफ वे दक्षिण अफ्रीका के काम आ सकते हैं।