{"_id":"5e7ab7f88ebc3e76a2091931","slug":"sourav-ganguly-was-surprised-after-seeing-empty-roads-of-kolkata-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता की खाली सड़कों को देख हैरान हुए गांगुली, कहा- सोचा नहीं था अपने शहर को ऐसा देखूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता की खाली सड़कों को देख हैरान हुए गांगुली, कहा- सोचा नहीं था अपने शहर को ऐसा देखूंगा
Wed, 25 Mar 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सड़कें वीरान हैं। लोग घरों में ही समय बिता रहे हैं। इसी पर बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कुछ फोटो शेयर कीं।
विज्ञापन
गांगुली ने मंगलवार को फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी ऐसे हालात नहीं देखे। कभी सोचा नहीं था कि मेरा शहर इस तरह का नजर आएगा। सुरक्षित रहिए, बहुत जल्द बेहतर बदलाव आएगा। आप सभी को प्यार।
विज्ञापन
Never thought would see my city like this .. stay safe .. this will change soon for the better ...love and affection to all .. pic.twitter.com/hrcW8CYxqn
विज्ञापन विज्ञापन— Sourav Ganguly (@SGanguly99) March 24, 2020
बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। इसकी वजह से अब तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तो वहीं मंगलवार को मरने वालों का आंकड़ा भी 18000 के पार चला गया। बात करें भारत की तो यहां अब तक दस से अधिक मौतें हुई हैं और 500 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।
भारत में इसके बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश दे दिए।