IPL 2020: आईपीएल में पहली बार कनकशन और थर्ड अंपायर नोबॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला मुंबई में ही खेला जाएगा। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला 24 मई को मुंबई में खेला जाएगा।
BCCI president Sourav Ganguly: The final match of the Indian Premier League (IPL) will be played in Mumbai. pic.twitter.com/wEOSMAwpf4
— ANI (@ANI) January 27, 2020विज्ञापन
इसके साथ ही सोमवार को बैठक में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने मैचों के समय में कोई बदलाव का फैसला नहीं किया। इसके मुताबिक दिन के दूसरे मैच रात 8 बजे से ही शुरू होंगे। इन मैचों को रात साढ़े 7 से शुरू करने को लेकर काफी दबाव था, लेकिन गवर्निंग काउंसिल ने इसमें बदलाव करने से इनकार कर दिया।
नहीं होगा मैचों के समय में बदलाव
हालांकि, इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि आईपीएल के अगले सीजन का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है। इसके अलावा चैरिटी के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले सभी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच एक ऑल स्टार्स गेम भी खेला जाएगा।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद गांगुली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'आईपीएल के रात वाले मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। साढ़े 7 बजे मैचों को शुरू करने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।' उन्होंने साथ ही बताया कि केवल पांच ही डबल हेडर (शाम 4 बजे और 8 बजे) मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल में पहली बार कनकशन और थर्ड अंपायर नोबॉल
पहली बार कनक्शन (स्थानापन्न बल्लेबाज) और थर्ड अंपायर नियम लागू होगा। पिछले कुछ अर्से से क्रिकेटरों के बल्लेबाजी करते समय चोटिल होने की घटनाएं बढी है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में भी इससे जुड़े नए नियम लागू किए गए।
एशेज टेस्ट के पांचवें दिन इसी नियम के तहत मार्नस लाबुशेन को स्टीव स्मिथ की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में उतारा गया। अब मैदानी अंपायरों की जगह नोबॉल पर फैसला तीसरा अंपायर लेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान यह प्रयोग किया गया था।
ऑलस्टार मैच भी होगा
वहीं बीसीसीआई एक चैरिटी के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच एक 'ऑल स्टार मैच' कराएगा। गांगुली ने कहा, 'यह आईपीएल शुरू होने से तीन दिन पहले आईपीएल ऑलस्टार मैच होगा। यह मैच अहमदाबाद में नहीं होगा क्योंकि अभी वह स्टेडियम तैयार नहीं है। हमने अभी तय नहीं किया है कि चैरिटी किसे की जाएगी।'
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ के साथ बैठक के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा कि इस बारे में विस्तार से बातचीत की गई है । उन्होंने कहा, 'हम एनसीए पर आहार विशेषज्ञ और बायोमैकेनिक्स गेंदबाजी कोच नियुक्त करेंगे।'