कोरोना के खतरे के बीच सौरव गांगुली बोले- 'याद नहीं पिछली बार ऐसे कब बैठा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस खतरनाक वायरस की वजह से सभी लोग त्रस्त हैं। चीन के वुहान से फैली इस महामारी ने सिर्फ दो महीने के अंदर ही करीब आठ हजार लोगों की जान ले ली है तो वहीं दो लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। भारत में भी इस खतरनाक वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।
कोरोना वायरस के खतरे के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'कोरोना वायरस संक्रमण के डर के बीच में... शाम को 5 बजे लाउंज में बैठकर खुश हूं, याद नहीं पिछली बार ऐसे कब बैठा था।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by SOURAV GANGULY (@souravganguly) on
कोरोना की वजह से बीसीसीआई ने अपने दफ्तर को बंद कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इसके अलावा आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस खतरनाक वायरस की वजह से भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज स्थगित कर दी गई। इसके अलावा स्पोर्ट्स के कई सारे इवेंट रद्द और स्थगित कर दिए गए हैं।