{"_id":"61eb81983ee83604903b7c97","slug":"sourav-ganguly-said-there-is-no-plan-to-show-cause-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli vs BCCI: गांगुली बोले- कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी करने का कोई प्लान नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli vs BCCI: गांगुली बोले- कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी करने का कोई प्लान नहीं
Sat, 22 Jan 2022 09:31 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:31 AM IST
सार
सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी करने का कोई प्लान नहीं है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि अफ्रीका दौरे से पहले विराट की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बीसीसीआई उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज सकता है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस भेजने का कोई प्लान नहीं है। विराट ने वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम खुलासे किए थे और सौरव गांगुली को लगभग झूठा साबित कर दिया था। इसके बाद ऐसी खबरें आई थी कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड सौरव गांगुली को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है। अब सौरव गांगुली ने इन खबरों को गलत बताया है और कहा है कि बोर्ड का ऐसा कोई प्लान नहीं है।
विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद कई खबरों में कहा गया कि अगर कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी नहीं छोड़ते तो उन्हें बर्खास्त किया जाता। साथ ही यह भी कहा गया था कि बोर्ड अध्यक्ष गांगुली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तत्कालीन टेस्ट कप्तान कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी करना चाहते थे। विराट के प्रेस कांफ्रेंस के बाद से गांगुली सहित बोर्ड के कुछ सदस्य विराट से नाराज थे। गांगुली ने इस बारे में बोर्ड के सदस्यों से बात की थी। विचार-विमर्श के बाद उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।
क्या बोले गांगुली
सौरव गांगुली ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि बीसीसीआई का ऐसा कोई प्लान नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड विराट को कोई नोटिस नहीं भेज रहा है। इधर विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं और बतौर बल्लेबाज तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे। विराट ने पहले टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी छीनी गई और अब उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है।
विज्ञापन
क्या बोले थे विराट
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अप्रत्यक्ष रूप से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बोर्ड के अन्य सदस्यों पर झूठ बोलने आरोप लगाए थे। विराट ने कहा था कि टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद उनसे किसी ने बात नहीं की थी। इसके अलावा वनडे में कप्तान पद से हटाए जाने से एक-डेढ़ घंटे पहले उनसे संपर्क किया गया था। वहीं सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट से बात करने के बाद ही रोहित को वनडे की कप्तानी दी गई थी।
सौरव गांगुली और चेतन शर्मा दोनों ने कहा था कि विराट के टी-20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से विचार करने को कहा था। हालांकि विराट ने उनकी बात अनसुनी कर दी और टी-20 की कप्तानी छोड़ दी। चयनकर्ता नहीं चाहते थे कि वनडे और टी-20 का कप्तान अलग-अलग हो। ऐसे में विराट से वनडे की कप्तानी ले ली गई और रोहित को टी-20 के साथ वनडे टीम का कप्तान बनाया गया।