{"_id":"6354cbce42c961038055583d","slug":"sourav-ganguly-predicted-semi-finalists-of-t20-wc-2022-named-india-australia-england-and-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: सौरव गांगुली ने बताया सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये चार टीमें, भारत के अलावा इन टीमों पर जताया भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: सौरव गांगुली ने बताया सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये चार टीमें, भारत के अलावा इन टीमों पर जताया भरोसा
Sun, 23 Oct 2022 10:36 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:36 AM IST
सार
गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। उनके अनुसार भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप का क्वालिफाइंग राउंड खत्म हो चुका है और अब असली जंग शुरू हो चुकी है। सुपर-12 राउंड में ऑस्ट्रेलिया को पहले ही मैच में बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इंग्लैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है और सौरव गांगुली ने इससे पहले ही बताया है कि कौन सी चार टीमें इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं।
गांगुली ने भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भरोसा जताया है। चौकाने वाली बात यह है कि गांगुली ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है, जबकि पाकिस्तान ने पिछले विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

IND vs PAK: सूर्यकुमार ने कोहली से किया है वादा, मौके का उठाएंगे फायदा, जानें दोनों टीमों की मजबूती-कमजोरी
विज्ञापन
भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार
सौरव गांगुली ने कहा है कि भले ही पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हो, लेकिन पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखता है। गांगुली के अनुसार इस बार भारतीय टीम पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। हालांकि, गांगुली ने यह भी बताया कि टी20 विश्व कप में मुकाबला बराबरी का होता है और कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। इस टूर्नामेंट में पहले ही बड़ा उलफेर देखने को मिल चुका है। दो बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली इकलौती टीम वेस्टइंडीज सुपर-12 राउंड शुरू होने से पहले ही बाहर हो गई है।

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से होगा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का फैसला, सूर्यकुमार के फॉर्म से घबराए रिजवान
गांगुली ने कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह में जो टीम बेहतर खेल दिखाएगी। वही टीम जीत हासिल करेगी। अंत में उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों की भविष्यवाणी की। गांगुली ने कहा कि भारत के साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी शानदार है और ऑस्ट्रेलिया में यह चीज अहम है।
गांगुली ने हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया है और अब वह फिर से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ सकते हैं।
गांगुली ने हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया है और अब वह फिर से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ सकते हैं।