{"_id":"635430823e6dde3cc20db7c2","slug":"t20-world-cup-2022-india-vs-pakistan-match-will-decide-number-one-t20-batter-rizwan-vs-suryakumar-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से होगा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का फैसला, सूर्यकुमार के फॉर्म से घबराए रिजवान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से होगा नंबर वन टी20 बल्लेबाज का फैसला, सूर्यकुमार के फॉर्म से घबराए रिजवान
Sun, 23 Oct 2022 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:33 AM IST
सार
इस मैच में जो सबसे बड़ी जंग देखने को मिलेगी, वह सूर्यकुमार और पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच होगी। यह दोनों बल्लेबाज मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप दो बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव vs मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया की बैटिंग लाइन अप में जहां रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं, पाकिस्तान की बॉलिंग लाइन अप शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे गेंदबाजों से सजी हुई है। ऐसे में मुकाबला रोचक रहने वाला है।
इस मैच में जो सबसे बड़ी जंग देखने को मिलेगी, वह सूर्यकुमार और पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बीच होगी। यह दोनों बल्लेबाज मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप दो बल्लेबाज हैं। दोनों के बीच कुछ ही अंकों का फासला है। ऐसे में अगर सूर्यकुमार रिजवान से ज्यादा रन और बेहतर बल्लेबाजी करने में कामयाब होते हैं तो वह पाकिस्तानी बल्लेबाज को पीछे छोड़ देंगे और टी20 के नंबर वन बैटर बन जाएंगे।

मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिजवान के फिलहाल 861 पॉइंट्स हैं। वहीं, सूर्यकुमार के 838 पॉइंट्स हैं। दोनों के बीच 23 अंकों का फासला है। पिछले कुछ समय में दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। रिजवान ने इस साल अब तक 18 मैचों की 18 पारियों में 126.30 के स्ट्राइक रेट से 821 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 88 रन का रहा है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 23 मैचों की 23 पारियों में 184.56 के स्ट्राइक रेट से 801 रन बनाए हैं। 117 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन
सूर्यकुमार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन पूरे किए थे। सूर्यकुमार ने 32 मैचों की 31 पारियों में हजार रन पूरे किए। वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 27 पारियों में और केएल राहुल ने 29 पारियों में हजार रन पूरे किए थे।
सूर्यकुमार हजार रन पूरे करने के साथ ही कोहली, रोहित, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, शिखर धवन और सुरेश रैना के क्लब में शामिल हो गए। साथ ही सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंद के मामले में सबसे तेज हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार ने कुल 573 गेंद खेलकर 174 के स्ट्राइक रेट से हजार रन पूरे किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन पूरे करने के लिए कुल 604 गेंदें खेली थीं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166 का रहा था। तीसरे नंबर पर 635 गेंद के साथ न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो हैं।

सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार ने साल 2022 में अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 801 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अब सूर्यकुमार की नजर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के रिकॉर्ड पर भी है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार का नंबर आता है।

| खिलाड़ी (देश) | साल | मैच | रन |
|---|---|---|---|
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 2021 | 29 | 1326 |
| बाबर आजम (PAK) | 2021 | 29 | 939 |
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 2022 | 23 | 801 |
| पॉल स्टर्लिंग (IRE) | 2019 | 20 | 748 |
| केविन ओ'ब्रायन (IRE) | 2019 | 23 | 729 |
| मैक्स ओ'डॉड (NED) | 2019 | 24 | 702 |
| शिखर धवन (IND) | 2018 | 18 | 689 |
| मार्टिन गुप्टिल (NZ) | 2021 | 18 | 678 |
| विराट कोहली (INDIA) | 2016 | 15 | 641 |
| बेन कूपर (NED) | 2019 | 21 | 637 |
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 51 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।

| खिलाड़ी (देश) | साल | मैच | छक्के |
|---|---|---|---|
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 2022 | 23 | 51 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 2021 | 29 | 42 |
| मार्टिन गुप्टिल (NZ) | 2021 | 18 | 41 |
| टीपी उरा (PNG) | 2022 | 12 | 39 |
| मोहम्मद वसीम (UAE) | 2019 | 13 | 38 |
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन