फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly meets with mamta Banarjee asks land for new stadium

Sourav Mamta Meeting: बंगाल सीएम ममता बनर्जी से मिले सौरव गांगुली, नए स्टेडियम के लिए मांगी जगह

Fri, 29 Apr 2022 03:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 03:18 PM IST
सार

ममता बनर्जी से मिलकर सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के नए क्रिकेट स्टेडियम के लिए जगह मांगी है। बंगाल सरकार ने पहले ही इस स्टेडियम के लिए जगह दी है, लेकिन वहां स्टेडियम नहीं बनाया जा सकता। 
 

विज्ञापन
Sourav Ganguly meets with mamta Banarjee asks land for new stadium
सौरव गांगुली और ममता बनर्जी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान गांगुली ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के नए स्टेडियम के लिए जगह मांगी है। ममता ने बताया है कि इस स्टेडियम के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही जमीन आवंटित कर दी थी, लेकिन उसके पास पानी होने की वजह से वहां स्टेडियम नहीं बनाया जा सकता। इसी वजह से गांगुली ने किसी दूसरे स्थान पर स्टेडियम के लिए जमीन मांगी है। ममता ने कहा है कि जल्द ही बंगाल सरकार नए स्टेडियम के लिए नए स्थान पर जमीन आवंटित करेगी। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक खेल सिटी बनाने के उद्देश्य से खेल नगरी में स्टेडियम के लिए जगह दी गई थी। ममता बनर्जी के राज्य के सचिवालय में यह जानकारी दी थी। हालांकि, आवंटित जमीन में एक तालाबा है। इस वजह से वहां स्टेडियम नहीं बन सकता। इस वजह से सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी से कहा है कि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को किसी दूसरी जगह पर जमीन आवंटित की जाए। ममता ने कहा है कि वो इस मामले पर गौर करेंगी। 
विज्ञापन


आईपीएल पर कोई बातचीत नहीं
ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि सौरव के साथ उनकी आईपीएल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। यह कोई आधिकारिक मुलाकात भी नहीं थी। वो दोनों सिर्फ बात कर रहे थे। सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इस दौरान उन्होंने बंगाल क्रिकेट के लिए काफी काम किया। अब भारतीय क्रिकेट में भी सौरव कमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के बाद डे-नाइट टेस्ट की पहल की और बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला डे-नाइट टेस्ट खेला। यह मैच भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया था। इसके बाद उन्होंने महिला आईपीएल की भी पहल की है और अगले साल से इसके शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed