फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly joning BJP Fake news goes viral on the internet

...तो क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली?

Thu, 31 May 2018 06:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly joning BJP Fake news goes viral on the internet
सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष (कैब) सौरव गांगुली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, फेसबुक पर एक पेज (पश्चिम बंगे बीजेपी चाइ) यानी 'हम बंगाल में भाजपा को चाहते हैं' वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गांगुली भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया गया है, उसका कैप्शन बंगाली भाषा में लिखा गया है। हिंदी में इसका अर्थ है, 'पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीजेपी में शामिल हुए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' एजेंडे का साथ दिया है। इसलिए आज का दिन सेलिब्रेशन का है। इस न्यूज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि गांगुली का नाम किसी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़ा है। 'प्रिंस ऑफ बंगाल' गांगुली से बंगाल के लोग काफी प्रभावित होते हैं। बंगाल के सारी सतारुढ़ पार्टियों  ने अपने पॉलिटिकल एजेंडे को ध्यान में रखते हुए गांगुली को अपने पार्टी में शामिल करने की काफी जद्दोजहद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sourav Ganguly joning BJP Fake news goes viral on the internet
सौरव गांगुली

खबरों की माने तो साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले गांगुली को बीजेपी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी। इसके बाद उस समय यह भी चर्चा चली कि गांगुली को पीएम मोदी भारत के खेल मंत्री बनाने की चाहत में हैं।

बहरहाल, गांगुली ने हमेशा से ही राजनीति में जाने की बात को नकारा है। उन्होंने हमेशा अपनेआप को राजनीति से दूर रखने की कोशिश की है। हालांकि, साल 2014 में बीजेपी की तरफ से मिले उस ऑफर पर बातचीत करते हुए गांगुली ने कहा, 'हां, बीजेपी ने मुझे पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था, लेकिन मैनें उसे ठुकरा दिया। मुझे ऑन फील्ड साथी सचिन तेंदुलकर की तरह राज्यसभा की भी पेशकश की गई थी, लेकिन मेरा उत्तर समान था। मेरी जगह क्रिकेट मैदान है न कि पार्लियामेंट।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed