{"_id":"58ef16aa4f1c1b874acf84c4","slug":"sourav-ganguly-is-not-sure-that-mahendra-singh-dhoni-is-a-good-t20-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली ने कहा, धोनी के अच्छे टी20 खिलाड़ी होने पर मुझे संदेह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली ने कहा, धोनी के अच्छे टी20 खिलाड़ी होने पर मुझे संदेह
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी को टी20 का अच्छा खिलाड़ी नहीं मानते। बुधवार को गांगुली ने कहा कि धोनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चैंपियन खिलाड़ी हैं, लेकिन वो टी20 के भी अच्छे खिलाड़ी हैं, मुझे इस बात पर संदेह है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MS धोनी का वीडियो वायरल, खिलाड़ियों संग लगा रहे ठुमके
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धोनी ने टी20 क्रिकेट में 10 साल में सिर्फ एक ही अर्धशतक जड़ा है और यह सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि धोनी शानदार वनडे खिलाड़ी हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दो नावों में पांव न रखें गांगुली, कंपनियों के प्रचार से बचेंः बीसीसीआई
उन्होंने आगे कहा कि मैं चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए धोनी को ही चुनूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे।
ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाया गया हो। इससे पहले आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के मालिक के भाई हर्ष गोयनका ने ट्वीट करके कहा था कि स्टीव स्मिथ जंगल के राजा हैं और धोनी पर भारी हैं।