फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat named Wisden's Leading Cricketer in the World for 2016

विजडन क्रिकेटर बन विराट ने वो कर दिखाया जो सचिन भी न कर सके

Thu, 06 Apr 2017 04:40 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Thu, 06 Apr 2017 04:40 AM IST
विज्ञापन
Virat named Wisden's Leading Cricketer in the World for 2016
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट की बाइबल कहे जाने वाली पत्रिका विजडन ने साल 2016 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है। कोहली ने साल 2016 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 75.93 की औसत से 1215 रन, वनडे में 92.37 की औसत से 739 रन और टी-20 क्रिकेट में 106.83 की औसत से 641 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट ने वर्ष 2016 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2595 रन बनाये जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन


विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने
विज्ञापन


साल 2016 में विराट ने जितने रन बनाए  एक साल में उनसे ज्यादा रन 6 बल्लेबाज ही बना सके हैं। लेकिन औसत के मामले में कोई भी विराट के आस-पास भी नहीं है। विजडन के संपादक लारेन्स बूथ ने कोहली की 'विराट' तारीफ करते हुए लिखा, कोहली के लिये 2016 ‘स्वप्निल वर्ष’ था। "कोहली का तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी में किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना में बेहतर औसत रहा। उन्होंने टेस्ट मैचों में उन्होंने 75, वनडे अंतरराष्ट्रीय में 92 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 106 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये।"

विज्ञापन
विज्ञापन

विजडन की दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर

Virat named Wisden's Leading Cricketer in the World for 2016
विराट कोहली विजडन के कवर पेज पर - फोटो : Wisden
विराट कोहली को विजडन पत्रिका के साल 2017 के एडीशन के कवर पर भी जगह मिली है। वह यह उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे। इससे पहले विजडन के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और विजडन के वार्षिक संस्करण के कवर पर जगह पाने जैसी दोहरी उपलब्धि 2003 में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को मिली थी।  उनके बाद विराट एक साथ ये दो उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने  हैं।    

विजडन क्रिकेटर ऑफ इयर बनने वाले तीसरे भारतीय

Virat named Wisden's Leading Cricketer in the World for 2016
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : twitter
विजडन ने साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुनने की शुरूआत साल 2003 में की थी। 2003 में रिकी पोंटिंग यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। इसके बाद शेन वार्न (2004), एंड्रयू फ्लिन्टाफ (2005), मुथैया मुरलीधरन (2006), जैक कैलिस (2007), वीरेंद्र सहवाग (2008 और 2009), सचिन तेंदुलकर (2010), कुमार संगकारा (2011), माइकल क्लार्क (2012), डेल स्टेन (2013), कुमार संगकारा (2014), केन विलियमसन (2015) को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया था। विराट यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed