फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly inaugrates his statue in bengal, siliguri

सौरव गांगुली ने सिलीगुड़ी में किया अपनी प्रतिमा का अनावरण

Sat, 15 Jul 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 15 Jul 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly inaugrates his statue in bengal, siliguri
सौरव गांगुली - फोटो : saurav twitter
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को बालुरघाट स्टेडियम में अपनी मूर्ति का अनावरण किया। हालांकि, स्थानीय पार्टियों के बीच राजनीति के कारण कार्यक्रम के होने पर संशय के बादल छाए हुए हैं। बता दें कि सौरव गांगुली के स्टेचू का निर्माण साउथ दिनाजपुर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया है। इस स्टेचू की ऊंचाई 8 फीट की है और ये कांसे का बना है।
विज्ञापन


गांगुली का इतने गर्म माहौल के बीच भी व्यस्त कार्यक्रम सेट है। उन्हें सबसे पहले पदातिक एक्सप्रेस से मालदाह जाना है। इसके बाद वो बुनियादपुर सर्किट हाउस जाएंगे, फिर वहां से कार्यक्रम स्थल गंगारामपुर स्टेडियम में जाएंगे।
विज्ञापन


गांगुली के स्वागत के लिए मंच पूरी तरह तैयार है, लेकिन बारिश से सावधानी बरतने के लिए इंडोर स्टेज भी तैयार कर दिया गया है। 

sourav ganguly inaugrates his statue in bengal, siliguri
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : BookMyShow
गांगुली की मूर्ति बनाने वाला कौन?

गांगुली का स्टेचू प्रख्यात मूर्तिकार सुशांत पाल ने बनाया है, जो कि सिलीगुड़ी के हैं। इस प्रोजेक्ट को कराने के पीछे दिमाग लगाने वाले व्यक्ति साउथ दिनाजपुर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स के सचिव गौतम गोस्वामी हैं। गोस्वामी ने कहा, 'हमारा मानना है कि सौरव गांगुली बंगाल में सिर्फ आइकॉन नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में सभी विरोधी चीजों से ऊपर आकर जीत हासिल की है।'

गोस्वामी ने आगे कहा, 'इसलिए हमने बालुरघाट स्टेडियम के मेन गेट पर गांगुली का स्टेचू लगाने का फैसला किया। ऐसा हम सिर्फ गांगुली का प्रचार करने के लिए नहीं कर कर रहे हैं, बल्कि हम चाहते हैं कि नॉर्थ बंगाल के स्पोर्ट्स खिलाड़ी इस स्टेडियम में आए तो देखकर प्रेरणा ले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed