फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly also paid the ultimate compliment to Kohli as he compared with Tendulkar

'विराट कोहली ने वो कर दिखाया जो सचिन भी न कर पाए'

Thu, 02 Mar 2017 01:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Thu, 02 Mar 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly also paid the ultimate compliment to Kohli as he compared with Tendulkar
भारत दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई टीम ने पुणे टेस्ट मैच में भारत को 333 रनों से करारी शिकस्त दी। 2004 के बाद आस्ट्रेलिया की भारत में यह पहली जीत थी। इस जीत से आस्ट्रेलिया ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारत की लगातार 19 मैंचो के जीतने का सिलसिला तोड़ दिया। इस मैच में भारत का मजबूत बैटिंग लाइनअप दोनों पारियों में क्रमश: 105 और 107 पर धराशायी हो गई। स्पिनर भी इस मैच में अपना कोई कमाल नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन


भारत को अब अगर बार्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा करना है तो उसे हर हाल में बंगलूरू में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी। बार्डर-गावस्कर ट्राफी 2014 से ही आस्ट्रेलिया के कब्जे में है। भारत यह मैच जीतता है या नहीं यह कप्तान कोहली के फार्म पर निर्भर करेगा जो पिछले मैच में 0 और 13 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन


कप्तान कोहली को इस प्रदर्शन के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि सौरव गांगुली समेत कई पूर्व क्रिकेटर इस मामले में खुल कर कोहली के बचाव में आए। गांगुली ने कोहली एंड कंपनी का बचाव करते हुए कहा, 'कोहली भी एक इंसान है और कभी न कभी तो विफल होंगे ही। कोहली पुणे मैच की दोनों पारियों में अच्छा स्कोर नहीं कर पाए। मुझे लगता कि उस दिन उन्होंने ऑफ साइड में अच्छे से नहीं खेल पा रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गांगुली ने कोहली की तुलना तेंदुलकर से करते हुए कहा, 'आस्ट्रेलिया के खिलाफ आस्ट्रेलिया में लगातार चार शतक मारना इतना आसान नहीं है। यह काम करते हुए मैंने आज तक सचिन को भी नहीं देखा।' बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 4 मार्च से बंगलूरू में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed