{"_id":"dd64ecbe-6ed3-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"some-australian-players-come-to-india-on-february-sevan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंडियाः 3 टुकड़ियों में भारत आएंगे कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिशन इंडियाः 3 टुकड़ियों में भारत आएंगे कंगारू
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
भारत के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में मिलने वाली चुनौती को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने के लिए अपने आठ खिलाड़ियों को 7 फरवरी को भारत भेजने का फैसला किया है। मुख्य चयनकर्ता जान इनवेरारिटी की अगुआई में नेशनल चयन पैनल ने खिलाड़ियों की रवानगी की तिथियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप तीन अलग-अलग दस्तों में भारत पहुंचेगी। उन्होंने बताया जैकसन बर्ड, एड कोवान, मोजेज हेनरिक्स, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, जेम्स पैटिनसन, पीटर सिडल और स्टीव स्मिथ को सात फरवरी को भारत भेजने की योजना है।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी में 5.3 करोड़ रुपये में बिके ग्लेन मैक्सवेल नौ फरवरी को दूसरे बैच के साथ भारत पहुंचेंगे। मैक्सवेल के दस्ते में मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर होंगे। बाकी बचे छह खिलाड़ी कप्तान माइकल क्लार्क, शेन वाटसन, जेवियर डोहर्टी, मिचेल स्टार्क, फिलिप ह्यूज और मिचेल जानसन वेस्ट इंडीज के खिलाफ कामनवेल्थ गेम्स बैंक सीरीज समाप्त होने के बाद 11 फरवरी को रवाना होंगे।
विज्ञापन