{"_id":"668e09089a99ebc8a60e7405","slug":"social-media-reactions-on-gautam-gambhir-becoming-head-coach-of-team-india-from-kkr-to-rcb-harbhajan-see-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: मुख्य कोच बने गंभीर तो सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का का तांता, KKR से लेकर भज्जी तक ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: मुख्य कोच बने गंभीर तो सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का का तांता, KKR से लेकर भज्जी तक ने कही यह बात
Wed, 10 Jul 2024 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:37 AM IST
सार
केकेआर को इस साल तीसरी बार आईपीएल खिताब जितवाने वाले गंभीर को लेकर इस फ्रेंचाइजी ने लिखा- राष्ट्रीय टीम की कोचिंग करने से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय टीम के नए कोच गंभीर
- फोटो : BCCI/IPL
विस्तार
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोलकाता नाइट नाइडर्स को इस साल अपने मेंटरिंग में चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। गंभीर के कोच बनते ही सोशल मीडिया पर उन्हें हर कोई बधाई संदेश दे रहा है। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जो हाल ही में टीम इंडिया को टी20 चैंपियन बनाने के बाद पद से हट गए। अब गंभीर को इस लीगेसी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। सोशल मीडिया पर उनके पूर्व साथी खिलाड़ियों से लेकर उनकी पूर्व फ्रेंजाइजी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
केकेआर को इस साल तीसरी बार आईपीएल खिताब जितवाने वाले गंभीर को लेकर इस फ्रेंचाइजी ने लिखा- राष्ट्रीय टीम की कोचिंग करने से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है। इसी के साथ केकेआर ने गंभीर के साथ अपनी यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया है और इसमें गंभीर के केकेआर के साथ उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसके कैप्शन में केकेआर ने लिखा- गुरु गंभीर।
Guru Gambhir 💜 pic.twitter.com/ItHY1OumuM
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 9, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर के कोच बनने पर कमेंटेटर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हर्षा भोगले ने लिखा- भारतीय क्रिकेट का सबसे खुला राज आखिरकार खुल ही गया। गौतम गंभीर को 20 वर्षों से अधिक समय से जानने के बाद, मुझे विश्वास है कि वह अच्छा काम करेंगे। वह अपनी बातों में सीधे हो सकते हैं, यहां तक कि मुंहफट भी, लेकिन उनका दिल साफ है और वह भारतीय क्रिकेट की दिल से परवाह करते हैं।
गंभीर के कोच बनने पर विराट कोहली की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जोश और आक्रामकता से भरे एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। गंभीर ने अपने सर्वकालिक महान क्लच जीन के साथ राष्ट्रीय टीम में प्रवेश किया है। शीर्ष पद पर आपका स्वागत है गौतम गंभीर। टीम इंडिया के साथ आपकी सफलता की कामना करते हैं।
गंभीर के साथ मिलकर भारत को 2007 में टी20 और 2011 में वनडे चैंपियन बनाने वाले हरभजन सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- बधाई हो गौतम गंभीर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आपकी नई पारी के लिए आपको शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि आपका अनुभव, ऊर्जा, जुनून, आक्रामकता और प्रतिभा टीम को उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। गुड लक दोस्त।
वहीं, भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने लिखा- बहुत बधाई गौतम गंभीर। जैसा कि अब आप इस नई भूमिका में उतरे हैं, आपको मेरी तरफ से ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं। अच्छी तरह से टीम इंडिया को आगे ले जाना।
गंभीर के साथ मिलकर 2007 में भारत को टी20 चैंपियन बनाने वाले आरपी सिंह ने लिखा- भारत के लिए खेलने से लेकर भारत को कोचिंग देने तक का सफर बहुत कम लोगों ने देखा है। आपकी यात्रा एक ऐसी यात्रा रही है जिसे मुझे करीब से देखने का सौभाग्य मिला है। मैं उन सभी कठिन पड़ावों को भी देखा है जिन्हें आपको पार करना पड़ा। बहुत योग्य कोच गौतम गंभीर। एक बार फिर हमें गौरवान्वित करें।