{"_id":"f7912a50-55d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"smshuddin-only-indian-in-icc-umpire-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशुद्दीन आईसीसी पैनल में अकेले भारतीय अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमशुद्दीन आईसीसी पैनल में अकेले भारतीय अंपायर
दुबई/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
भारत के सी शमशुद्दीन को आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया है। आईसीसी ने पांच नए थर्ड अंपायर नियुक्त किए हैं, जिसमें शमशुद्दीन अकेले भारतीय हैं। 42 वर्षीय शमशुद्दीन ने अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर भारत और इंग्लैंड के बीच दिसंबर 2012 में हुए ट्वंटी-20 मैच से शुरू किया था। दिसंबर में ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 मैच में भी अंपायरिंग की थी। इस पैनल में शामिल होने वाले चार अन्य अंपायर अनिसुर रहमान (बांग्लादेश), माइकल गफ और टिम रोबिनसन (इंग्लैंड) और डेरेक वाकर (न्यूजीलैंड) के शामिल है।
विज्ञापन
