फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise

क्या स्मृति मंधाना को लग गई नजर!: महिला विश्व कप में रन के लिए जूझ रहीं, शीर्ष-15 बल्लेबाजों में उनका नाम नहीं

Fri, 10 Oct 2025 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Oct 2025 11:28 AM IST
सार

मंधाना अब तक तीन पारियों में 18.00 की औसत से 54 रन बना पाई हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 72.97 का रहा है। वह अब तक सात चौके और एक छक्का लगा सकी हैं।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise
मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत से पहले दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों से जब पूछा गया कि 'कौन-सी खिलाड़ी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगी?' तो लगभग सभी ने एक ही नाम लिया- स्मृति मंधाना। पाकिस्तान की फातिमा सना, श्रीलंका की विशमी गुणारत्ने, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और जेस कर और इंग्लैंड की लॉरेन बेल, सभी ने स्मृति का नाम लिया, लेकिन अब वही स्मृति मंधाना रनों के लिए जूझती हुई नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा है और वह अब तक इस टूर्नामेंट की शीर्ष-15 बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना। - फोटो : अमर उजाला
मंधाना की फॉर्म बनी भारत के लिए चिंता का विषय
भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना से इस विश्व कप में बड़ी उम्मीदें थीं। वे अपनी तकनीक, टाइमिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही थीं। हालांकि, अब तक खेले गए मैचों में वह अपनी लय नहीं पकड़ पाई हैं। शुरुआती पारियों में उनका औसत बेहद गिरा हुआ है और स्ट्राइक रेट भी प्रभावशाली नहीं रहा।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में मंधाना का औसत प्रदर्शन
मंधाना का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन भी औसत रहा है। वनडे में जहां उनका करियर औसत 47.06 का और स्ट्राइक रेट 89.61 का है, वहीं टी20 में उनका करियर औसत 29.93 का और स्ट्राइक रेट 123.97 का है। हालांकि, महिला वनडे विश्व कप में मंधाना का औसत घटकर 34.05 का और स्ट्राइक रेट 82.94 का हो जाता है, जबकि टी20 विश्व कप में औसत घटकर 21.83 का और स्ट्राइक रेट 114.41 का हो जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)


विज्ञापन
विज्ञापन

Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
मंधाना का अब तक रिकॉर्ड
मंधाना अब तक तीन पारियों में 18.00 की औसत से 54 रन बना पाई हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 72.97 का रहा है। वह अब तक सात चौके और एक छक्का लगा सकी हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 22वें स्थान पर हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मंधाना ओवरथिंकिंग और दबाव का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
हरमनप्रीत ने शीर्ष क्रम पर फोड़ा था ठीकरा
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मिताली राज ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'जब हर कोई आपसे उम्मीद रखता है, तो कभी-कभी खिलाड़ी खुद पर ज्यादा दबाव महसूस करने लगता है। स्मृति को बस अपने नैचुरल गेम पर लौटने की जरूरत है।' मंधाना के जल्दी आउट होने की वजह से भारत ने अब तक कोई धमाकेदार ओपनिंग नहीं की है और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद शीर्ष क्रम पर ही हार का ठीकरा फोड़ा।




Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise
प्रतिका रावल-स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
सोशल मीडिया पर फैंस बोले- नजर लग गई!
स्मृति की गिरती फॉर्म पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि लगता है इतनी सारी स्टार्स ने एक साथ मंधाना का नाम लिया तो उन्हें नजर लग गई। कई प्रशंसकों ने कहा कि स्मृति जल्द ही वापसी करेंगी, क्योंकि उनकी प्रतिभा और क्लास पर कोई सवाल नहीं। एक और फैन ने लिखा, 'स्मृति सिर्फ एक पारी दूर हैं, फॉर्म में लौटते ही सबको जवाब देंगी।'

Smriti Mandhana Under Pressure: Batter Struggles for Runs in 2025 Women’s ODI World Cup Despite Global Praise
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
टीम इंडिया को चाहिए ओपनिंग में ठोस शुरुआत
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय अपने मध्यक्रम पर निर्भर दिख रही है। ऐसे में ओपनर स्मृति मंधाना की वापसी टीम के संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। भारत को आगामी मैचों में मजबूत शुरुआत की आवश्यकता है, जो स्मृति ही दे सकती हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में स्मृति मंधाना अपने पुराने अंदाज में लौटेंगी। भारत का अगला मैच 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed