Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana returned to training day after her wedding with Palash Muchhal was officially called off

Smriti Mandhana: शादी टूटने की घोषणा के अगले दिन नेट्स पर लौटीं मंधाना, श्रीलंका सीरीज की तैयारी में जुटीं

Mon, 08 Dec 2025 07:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Dec 2025 07:50 PM IST
सार

स्मृति मंधाना की शादी पलाश मुछाल के साथ टूट गई है, लेकिन भारतीय महिला टीम की उपकप्तान राष्ट्रीय टीम के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। मंधाना श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारियों के लिए नेट्स पर बल्लेबाजी करती हुई नजर आईं।

विज्ञापन
Smriti Mandhana returned to training day after her wedding with Palash Muchhal was officially called off
समृति मंधाना - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले मैदान पर वापस नजर आईं। मंधाना ने रविवार को इस बात का एलान किया था कि संगीतकार पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द कर दी गई है। इस घोषणा के अगले ही दिन मंधाना नेट्स पर नजर आईं। मंधाना ट्रेनिंग जर्सी में पैड पहने बल्लेबाजी करती नजर आईं। 
विज्ञापन
Trending Videos

मंधाना के भाई ने किया पोस्ट
मंधाना के भाई ने इंस्टाग्राम पर उनकी नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए तस्वीर शेयर की। इस दौरान उनके भाई ने पोस्ट पर दिल की इमोजी लगाई। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना कर रहे हैं। मंधाना ने भारतीय महिला टीम की वनडे विश्व कप की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मंधाना अब श्रीलंका के खिलाफ 21 से 30 दिसंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इसके मुकाबले विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। ये सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम है। मंधाना अगले साल की शुरुआत में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान भी संभालेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पलाश मुछाल के साथ टूटा रिश्ता 
मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल का रिश्ता आखिरकार टूट गया। मंधाना और मुछाल ने लगभग एक ही समय में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शादी रद्द होने का आधिकारिक एलान रविवार को किया था। मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी और दो दिन पहले से शादी की रस्में शुरू हो गई थी। शादी टलने की खबर 23 नवंबर की शाम को आई थी। मंधाना और पलाश ने 17 दिन बाद चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि शादी टूट गई है। 
विज्ञापन

मंधाना ने शादी रद्द होने की घोषणा इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए की थी। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा था कि उनका ध्यान भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है। मंधाना ने लिखा था, मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed