{"_id":"5da5bb6c8ebc3e93c52f0d4b","slug":"smriti-mandhana-loses-top-spot-in-icc-odi-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति मंधाना ने गंवाया नंबर एक स्थान, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में मिताली को भी नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मृति मंधाना ने गंवाया नंबर एक स्थान, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में मिताली को भी नुकसान
Tue, 15 Oct 2019 05:58 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की चोटिल सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है और उनकी जगह न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं।
विज्ञापन
मंधाना चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भाग नहीं ले पाई थीं, जिसका उन्हें नुकसान हुआ और वह एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर खिसक गईं। मंधाना के 755 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान मंधाना के दाएं पांव की उंगलियों पर गेंद लगने से फ्रैक्चर हो गया था। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती।
विज्ञापन
अन्य भारतीय बल्लेबाजों में कप्तान मिताली राज सातवें स्थान पर खिसक गई हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर आगे बढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे और पूनम यादव क्रमश: छठे, आठवें और नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं जबकि शिखा पांडे टॉप 10 में पहुंच गई है।
विज्ञापन