फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues help India win ODI series against WI

भारतीय महिलाओं ने जीती वन-डे सीरीज, स्मृति मंधाना यह कारनामा करने वाली पहली बल्लेबाज

Thu, 07 Nov 2019 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 Nov 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues help India win ODI series against WI
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्ज के अर्धशतकों के बूते भारतीय महिलाओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारतीय समयानुसार बुधवार रात नॉर्थ स्टैंड में खेले गए आखिरी वन-डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 194 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन


जवाब में टीम इंडिया ने 47 गेंद पहले ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की यह बड़ी जीत स्मृति मंधाना के नाम रहीं, जिन्होंने 63 गेंदों पर 74 रन बनाए। अपनी इस लाजवाब पारी के दम पर मंधाना ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन


मंधाना के अलावा जेमिमा ने 69 रन बनाए। पूनम राउत ने 24, मिताली राज ने 20 रना का योगदान दिया। हरमनप्रीत कौर शून्य और दीप्ति शर्मा चार रन पर नाबाद रहीं, इससे पहले झूलन गोस्वामी और पूनम यादव ने दो-दो विकेट, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे तेज दो हजार रन

Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues help India win ODI series against WI
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

10 अप्रैल 2013 को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वालीं स्मृति इस मुकाबले में सबसे तेज 2000 वन-डे रन पूरी करने वाली भारतीय बल्लेबाज भी बन गईं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मंधाना को सिर्फ 51 पारियां लगी। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे पहले बेलिंडा क्लार्क (41) और मेग लेनिंग (45) यह कारनामा कर चुकीं हैं।


याद दिला दें कि पहले वन-डे में एक रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद तीन नवम्बर को हुए दूसरे मैच को अपने नाम करते हुए भारतीय महिलाओं ने न सिर्फ जोरदार वापसी की बल्कि तीसरा और अंतिम एकदिवसीय जीतते हुए श्रृंखला पर भी कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed