{"_id":"62d800dcae804e3a2018e602","slug":"sl-vs-pak-pakistan-batsman-abdullah-shafique-left-behind-javed-miandad-in-first-6-tests-of-his-career-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs PAK: 22 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज करियर के शुरुआती छह टेस्ट में जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs PAK: 22 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज करियर के शुरुआती छह टेस्ट में जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ा, जानें
Wed, 20 Jul 2022 06:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:50 PM IST
सार
शफीक ने अब तक पाकिस्तान के लिए छह टेस्ट खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 80 की औसत से 720 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक हैं। 160 रन टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है।
विज्ञापन
अब्दुल्लाह शफीक और जावेद मियांदाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में हरा दिया है। पाक टीम ने 342 रन के लक्ष्य को पांचवें दिन ही हासिल कर लिया। इस जीत में पाकिस्तान के ओपनर अब्दुल्लाह शफीक का अहम योगदान रहा। उन्होंने दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 160 की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी के साथ ही शफीक ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा जारी रखा है।
विज्ञापन
शफीक ने अब तक पाकिस्तान के लिए छह टेस्ट खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 80 की औसत से 720 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक हैं। 160 रन टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है। शुरुआत छह टेस्ट के बाद बाकी क्रिकेटरों से शफीक की तुलना की जाए तो वह पांचवें नंबर पर हैं। इस मामले में उन्होंने अपने ही देश के जावेद मियांदाद जैसे पूर्व दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मियांदाद ने अपने शुरुआती छह टेस्ट मैचों के बाद 10 पारियों में 72.44 की औसत से 652 रन बनाए थे। वहीं, शुरुआत छह टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने शुरुआती छह टेस्ट की 12 पारियों में 101.33 की औसत से 912 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर 862 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड डॉन ब्रैडमैन हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज हेडली (730 रन) और फ्रैंक वॉरेल (695 रन) हैं।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों से शफीक की तुलना करें तो मियांदाद के अलावा सईद अनवर ने शुरुआती छह टेस्ट में 522 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने शुरुआती छह टेस्ट के बाद 300 रन बनाए थे। शफीक ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अब्दुल्लाह शफीक
अब्दुल्लाह शफीक
वह चौथी पारी में 400 या इससे ज्यादा गेंद खेलने वाले दुनिया के पांचवें और पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शफीक से बाबर भी यह कमाल कर चुके हैं। इनके अलावा माइक एथरटन, हर्बर्ड सटक्लिफ और गावस्कर भी ऐसा कर चुके हैं।