फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs ENG: England Moeen Ali Test Positive For New Strain Of Coronavirus

SLvsENG: कोरोना के नए रूप ने श्रीलंका में दी दस्तक, इंग्लैंड का यह क्रिकेटर पॉजिटिव

Thu, 14 Jan 2021 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 14 Jan 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
SL vs ENG: England Moeen Ali Test Positive For New Strain Of Coronavirus
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना का नया रूप उनके देश में प्रवेश कर चुका है और साथ ही उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली का जब यहां परीक्षण किया गया तो उन्हें वायरस के नए स्ट्रेन के लिए पॉजिटिव पाया गया। इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय दो टेस्ट श्रृंखला के लिये श्रीलंका का दौरा कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के उप महानिदेशक हेमंत हेराथ ने बुधवार को बताया कि अली को चार जनवरी को पॉजिटिव पाया गया था।

विज्ञापन


श्रीलंका में मार्च के मध्य से कोरोना वायरस के फैलने के बाद 50,200 मामले सामने आए हैं और 247 लोगों की मौत हो चुकी है। चार अक्तूबर के बाद से ही करीब 47,000 मामले सामने आए हैं। कई देशों ने ब्रिटेन के नए रूप की मौजूदगी की रिपोर्ट की है, जिसमें डेनमार्क, नीदरलैंड्स, आस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य महामारी विज्ञानी सुदाथ समरवीरा ने कहा कि ब्रिटेन का वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है जिससे श्रीलंका में और ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'इसलिए हम सख्त पृथकवास प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं। देश में मई के मध्य से ही पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ था। देश के एयरपोर्ट 21 जनवरी को खुलेंगे क्योंकि मामलों के बढ़ने से इन्हें खोलने की पूर्व तारीख को बढ़ाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed