फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Skipper Paras Khadka century hands Nepal first-ever ODI series win against UAE by 2-1

कप्तान पारस के शतक से नेपाल ने जीती पहली वनडे सीरीज, यूएई को दी मात

Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Skipper Paras Khadka century hands Nepal first-ever ODI series win against UAE by 2-1
पारस खड़का

नेपाल ने सोमवार को कप्तान पारस खड़का की 115 रन की बेहतरीन पारी की मदद से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीसरे व अंतिम वन-डे में चार विकेट से हराकर अपनी पहली वनडे सीरीज जीती। 

विज्ञापन


नेपाल के सामने 255 रन का लक्ष्य था ऐसे में खड़का ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और अपने देश की तरफ से वनडे में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी पारी में 109 गेंदें खेली तथा 15 चौके और एक छक्का लगाया। नेपाल ने 44.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करके तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन


यूएई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 254 रन बनाये थे। उसकी तरफ से शैमन अनवर (87) और मोहम्मद बूटा (59) ने अर्धशतक जमाए। नेपाल के लिए केसी करण और खड़का ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने नेपाल को पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का दर्जा प्रदान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed