...तो इन दोनों क्रिकेटरों की मदद से टीम इंडिया में सिलेक्ट हुए सिद्धार्थ कौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल का श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन किया गया है। सिद्धार्थ को टीम इंडिया में चयन की खबर बड़े ही अनोखे अंदाज में मिली।
दरअसल, पंजाब और अमृतसर के बीच सोमवार को रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा था। तब मैच रेफरी सुनील चतुर्वेदी ने मैदानी अंपायरों विनीत कुलकर्णी और के श्रीनाथ द्वारा कौल को खबर भेजी।
पीटीआई से बातचीत करते हुए कौल ने कहा, 'उस समय ड्रिंक्स थे और एक अंपायर ने मुझे आकर कहा कि मैच रेफरी ने जानकारी दी है कि वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मेरा सिलेक्शन हो गया है। मुझे समझ नहीं आया कि उस समय कैसे रियेक्ट करूं। मेरे क्रिकेट करियर की यह सबसे बड़ी खबरों में से एक है और मुझे इसकी जानकारी भी मैदान पर ही मिली।'
27 वर्षीय सिद्धार्थ तब चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुआलालंपुर में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आखिरी ओवर किया था। विराट कोहली इस टीम के कप्तान थे। इसके बाद कोहली तो महान बल्लेबाज बन चुके हैं जबकि रविंद्र जडेजा भी टीम इंडिया के जाने माने चेहरे बन चुके हैं। सौरभ तिवारी और अभिनव मुकुंद भी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
हालांकि कौल ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और पंजाब, नॉर्थ जोन, इंडिया ए व सनराइजर्स हैदराबाद का निरंतर प्रतिनिधित्व किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 50 मैचों में 175 फर्स्ट क्लास विकेट लिए जबकि 52 लिस्ट ए मैचों में 99 विकेट चटकाए।
प्रेरणा है ये दोनों क्रिकेटर, इनकी मदद से कौल में आया निखार
कौल ने कहा, 'मुझे हमेशा से उम्मीद थी कि अगर अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो टीम इंडिया में मौका जरूर मिलेगा। यह सच है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी बहुत ज्यादा थी, लेकिन इतने वर्षों में मुझे पता था कि घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने से मुझे राष्ट्रीय टीम में मौका जरूर मिलेगा। मेरा पूरा ध्यान घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने पर रहा है। वो मेरी मेहनत थी और अब उसका फल मिला है।'
कौल को सीनियर खिलाड़ियों हरभजन सिंह और युवराज सिंह से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा, 'युवी पाजी और भज्जू पा पंजाब टीम में हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बहुत इंटरनेशनल क्रिकेट खेली है और एक गेंदबाज के रूप में मुझे सुधरने में काफी मदद की। वो मैच की बारीकियों के बारे में काफी अच्छे से समझाते हैं। जब भी वो दोनों आसपास होते हैं तो मुझे काफी सुधार करने को मिलता है।'