कैच के लिए टकरा गए 2 क्रिकेटर, मैदान के अंदर बुलानी पड़ी एंबुलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैच लपकने दौड़े दो क्षेत्ररक्षक शायद एक-दूसरे को देख नहीं सके और आपस में बुरी तरह से टकरा गए। यह भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि एक को अस्पताल भेजना पड़ा।
जब से फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 आया है खेल में निखार तो खूब दिख रहा है। हर टीम ने खेल के तीनों अहम विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में तरक्की की है, लेकिन बावजूद इसके मैच के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने की संख्या भी बढ़ी है। खासकर क्षेत्ररक्षण के दौरान आपस में भिड़ने की घटनाएं। टी-20 खेल इतना तेज हो गया है कि युवा खिलाड़ी मैदान पर अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर नजर नहीं रख पा रहे कि कौन कहां है और कैच लपकने के लिए कौन-कौन प्रयास कर रहा है?
लापरवाही की ऐसे ही एक घटना हुई कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जहां बारबाडोस ट्राइडेंटस और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स के बीच मुकाबले के दौरान कैच के लिए दौड़े 2 क्षेत्ररक्षक आपस में बुरी तरह से टकरा गए। बारबाडोस के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने काउ कॉर्नर की दिशा में हवाई शॉट खेला जिसे लपकने के लिए काइरेन पावेल और जेजे स्मटस दौड़ पड़े और आपस में टकरा गए।
तस्वीर में दिख रहा है कि बल्लेबाज डीविलियर्स बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि पीछे एंबुलेंस एक घायल खिलाड़ी को अस्पताल ले जा रही है।
स्ट्रेचर पर लेटाकर पावेल को ले जाया गया बाहर
सीपीएल में बारबाडोस ट्राइडेंटस और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स के बीच मुकाबले में बारबाडोस को पहले बल्लेबाजी का चांस मिला और खिलाड़ियों के भिड़ने की घटना 19वें ओवर में हुई।
क्षेत्ररक्षक काइरेन पावेल वेस्टइंडीज के हैं और जेजे स्मटस दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैं, यह कैच जब हवा में गई तो पहले पावेल कैच के लिए दौड़े लेकिन स्मटस उनके करीब आ गए। पावेल स्मटस की कॉलरबोन (हंसुली) से टकरा गए। फिर दोनों मैदान पर गिर पड़े। इस बीच गेंद सीमारेखा के पार चली भी गई। पावेल की हालत गंभीर हो सकती है, हालांकि उम्मीद यही है कि वो ज्यादा खतरे में न हों।
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पावेल को ले जाने के लिए स्ट्रेचर मैदान पर लाना पड़ा, स्टेडियम के अंदर एंबुलेंस तक आई और फिर उन्हें लेकर चली गई। जबकि स्मटस जल्द ही ठीक हो गए और बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरे।