{"_id":"67d17403ba94a4ddf900fcb3","slug":"shubman-gill-was-adjudged-icc-player-of-the-month-for-february-following-his-phenomenal-performances-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: खिताबी जीत के बाद गिल को मिला एक और तोहफा, महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए; इन खिलाड़ियों को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: खिताबी जीत के बाद गिल को मिला एक और तोहफा, महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए; इन खिलाड़ियों को पछाड़ा
Wed, 12 Mar 2025 05:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Mar 2025 05:17 PM IST
सार
गिल ने फरवरी में पांच वनडे मैचों में 101.50 की औसत और 94.19 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक जड़कर भारत को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद शुभमन गिल को एक और तोहफा मिला है। गिल फरवरी महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के मैचों में बल्ले से यादगार प्रदर्शन करने वाले गिल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ते हुए बुधवार को यह पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
शानदार फॉर्म में थे गिल
गिल ने फरवरी में पांच वनडे मैचों में 101.50 की औसत और 94.19 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक जड़कर भारत को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गिल ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में 87, कटक में खेले गए दूसरे वनडे में 60 और फिर अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे में 112 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतकीय पारी का रोहित को फायदा, गिल की बादशाहत बरकरार; कोहली फिसले

तीसरी बार जीता पुरस्कार
अहमदाबाद में 102 गेंद की पारी में 14 चौके और तीन छक्के जड़कर गिल प्लेयर ऑफ द मैच के साथ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने में सफल रहे। उन्होंने इस शानदार लय को चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखा। दुबई में भारत के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 101 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन बनाए। भारत यह दोनों मैच आसानी से जीतने में सफल रहा। गिल के लिए यह तीसरा आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान है। उन्होंने इससे पहले 2023 में दो बार ( जनवरी और सितंबर) में इसे जीता था।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर आया पोंटिंग का बयान, बताया क्या होगा लक्ष्य