फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting feels that Rohit Sharma has the goal of playing the ODI World Cup 2027 in his mind

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर आया पोंटिंग का बयान, बताया क्या होगा लक्ष्य

Wed, 12 Mar 2025 03:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन बनाए थे। पोंटिंग का कहना है कि भारतीय कप्तान ने यह पारी इसलिए खेली जिससे संन्यास की खबरें धूमिल हो जाएं और उन्होंने दिखाया कि वह अभी भी अच्छा खेल रहे हैं और भारत का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ricky Ponting feels that Rohit Sharma has the goal of playing the ODI World Cup 2027 in his mind
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप का हिस्सा होंगे या नहीं। रोहित ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास लेने की खबरों को खारिज कर दिया था और इसे अफवाह बताया था। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी रोहित के वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर राय रखी है। 
विज्ञापन

पोंटिंग का मानना है कि रोहित का लक्ष्य होगा 2027 वनडे विश्व कप में खेलना। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन बनाए थे। पोंटिंग का कहना है कि भारतीय कप्तान ने यह पारी इसलिए खेली जिससे संन्यास की खबरें धूमिल हो जाएं और उन्होंने दिखाया कि वह अभी भी अच्छा खेल रहे हैं और भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीते हैं दो विश्व कप 
रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप को छोड़कर आईसीसी के बाकी सीमित ओवर के टूर्नामेंट जीते हैं। उनकी अगुआई में भारतीय टीम 2023 में घरेलू धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप को जीतने के करीब पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि रोहित अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं।
विज्ञापन

पोंटिंग बोले- रोहित ने सवालों का दिया जवाब 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, जब आप अपने करियर के इस पड़ाव के करीब पहुंचते हैं तो हर कोई आपके संन्यास लेने का इंतजार कर रहा होता है। मैं नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता है। वह भी तब जब आप अच्छा खेल रहे हो जैसा कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अच्छी पारी खेली थी। मुझे लगता है कि वह उन सवालों को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश कर रहे थे और कह रहे थे, नहीं, मैं अब भी काफी अच्छा खेल रहा हूं। मुझे इस टीम में खेलना पसंद है। मुझे इस टीम का नेतृत्व करना पसंद है। मेरे लिए इसका मतलब यह है कि उनके मन में 2027 में होने वाले अगले वनडे विश्व कप में खेलना लक्ष्य होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतकीय पारी का रोहित को फायदा, गिल की बादशाहत बरकरार; कोहली फिसले

रोहित ने 34 साल की उम्र में संभाली थी कमान
रोहित ने 2021 में 34 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इससे पहले भारत ने पिछले साल रोहित की कप्तानी में ही वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित की 83 गेंद पर खेली गई 76 रन की पारी की मदद से आसन जीत हासिल की थी। 

पोंटिंग ने कहा कि रोहित के दिमाग में अपने करियर को जारी रखने के पीछे वनडे विश्व कप जीतने की चाहत हो सकती है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उनके दिमाग में यह बात होगी कि भारत उनकी कप्तानी में पिछले वनडे विश्व कप के फाइनल में हार गया था। वह वनडे विश्व कप जीतने के लिए एक और कोशिश करना चाहते होंगे। जिस तरह से उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार पारी खेली उससे आप यह नहीं कह सकते हैं कि वह चुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed